वीडियो: सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया, स्थानीय लोगों ने जवानों पर फेंके पत्थर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड अटैक किया। हमले में पुलिसकर्मी समेत 8 लोगों के घायल हो गए। बाटपोरा चौक पर पुलिस नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था। पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका और फिर फायरिंग भी की। इस हमले में एक बच्ची और पुलिसकर्मी समेत 8 लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने तंगधार सेक्टर में 27 मई को हुए ऑपरेशन में पांच आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों में से एक पुलवामा का रहने वाला था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना बनाते हुए उसपर पत्थर फेंके। यह पहली घटना नहीं है जब आतंकी के मारे जाने से घाटी के लोगों का सेना के जवानो पर गु्स्सा फूटा है।
इससे पहले बीते शुक्रवार को भी भीड़ ने शुक्रवार की प्रार्थना के बाद जामिया मस्जिद के बाहर सीआरपीएफ के वाहन को निशाना बनाकर उसपर पत्थर फेंके थे। इस दौरान भारत विरोधी नारे लगाए गए। जैसे ही सेना की जिप्सी पास आई भीड़ ने उसपर पहले एक साइकिल फेंक दी। इसके बाद दूसरे प्रदर्शनकारी ने गाड़ी पर लकड़ी का डंडा फेंका। जैसे ही गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ी लोगों ने उसपर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
पत्थरबाजी की वजह से जिप्सी आगे बढ़कर दो युवकों के ऊपर चढ़ गई। जिसमें एक शख्स का नाम कैसर भट तो दूसरे शख्स का नाम मोहम्मद युनूस है। भट की मौत के बाद शनिवार को हिंसा भड़कने पर फतेहकदल इलाके में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। इस मामले पर सीआरपीएफ ने सफाई देते हुए कहा था कि यह घटना हिंसक भीड़ की वजह से हुई और सुरक्षाबलों ने बहुत ज्यादा संयम दिखाया।
#WATCH: Locals pelt stones on vehicles of security forces after five terrorists were gunned down by them in Tangdhar sector on May 27. One of the terrorists killed, belonged to Pulwama. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/G9gMthsgLA
— ANI (@ANI) June 4, 2018