फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LK Advani told me that he feels like resigning says Idris Ali

'दुखी आडवाणी बोले- मन कर रहा है इस्तीफा दे दूं'

Thu, 15 Dec 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Dec 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
LK Advani told me that he feels like resigning says Idris Ali
आडवाणी

संसद के शीतकालीन सत्र के समाप्त होने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भी स्थगन की घोषणा होते ही वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का दर्द छलक पड़ा। सत्र के हंगामे की भेंट चढ़ने के कारण हुई पीड़ा को जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ‘मन करता है इस्तीफा ही दे दूं।’ 

विज्ञापन


सरकार तथा विपक्ष के बीच संसद की कार्यवाही बाधित करने को लेकर चल रह आरोप-प्रत्यारोपों के बीच लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पूरे दिन के लिए संसद स्थगित करने की घोषणा की। आडवाणी इसके बाद भी सामने की सीट पर बैठे रहे और सबसे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अपनी व्यथा व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने पास में खड़े गृहमंत्री राजनाथ सिंह को यह बात बताई। राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता की बात ध्यान से चुपचाप सुनते रहे। 

विज्ञापन

'कार्यवाही सुनिश्चित कराने तथा नोटबंदी पर बहस कराने का संदेश दें'

LK Advani told me that he feels like resigning says Idris Ali
इद्रीस अली

आडवाणी गृहमंत्री को यह कहते हुए पाए गए कि वह लोकसभा अध्यक्ष को शुक्रवार को सदन की कार्यवाही सुनिश्चित कराने तथा नोटबंदी पर बहस कराने का संदेश दें। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के सांसद इदरिस अली और नाना पटोले समेत भाजपा के दो सांसदों को कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ और संसद बिना बहस के स्थगित हो गई तो इसे संसद का पूरी तरह से धुल जाना माना जाएगा। वह यह कहते हुए भी पाए गए कि आज भी विपक्ष विशेषकर कांगेस के साथ बातचीत होनी चाहिए ताकि अगले दिन सदन में बहस सुनिश्चित हो सके।

बिना बहस के संसद के स्थगित होने को संसद की हार बताते हुए आडवाणी ने जोर देकर कहा कि चाहे किसी भी नियम के तहत हो पर बहस होनी चाहिए और इसे कोई भी अपनी जीत या हार न माने। इससे पहले 7 दिसंबर को भी संसद के स्थगन पर नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ सांसद ने कहा था कि न तो अध्यक्ष और न ही संसदीय मामलों के मंत्री सदन को चला पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed