फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LK advani's wife kamla advani dies of heart attack

लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का निधन

Wed, 06 Apr 2016 09:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 09:43 PM IST
सार

  • लालकृष्‍ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का निधन
  • 30 नवंबर को भी सांस में तकलीफ के चलते एम्स में भर्ती करवाया गया था

विज्ञापन
LK advani's wife kamla advani dies of heart attack
कमला

विस्तार

बीजेपी के  वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का दिल्ली में निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ। वह 85 वर्ष की थीं। 

विज्ञापन


सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स ले जाया गया था जहां उनकी मौत हो गयी । परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कमला आडवाणी पिछले कुछ समय से अधिक उम्र से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रही थीं। उन्हें भूलने की भी बीमारी थी। साथ ही कुछ महीनों से वह व्हीलचेयर पर थीं।
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी। इस पर उन्हें शाम 5.10 बजे एम्स के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि जिस समय कमला आडवाणी को एम्स लाया गया, उस वक्त वह अचेत थीं और किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रही थीं। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। डॉक्टरों की एक टीम ने तत्काल उनका इलाज शुरू कर दिया। हालांकि 60 मिनट के प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि शाम 6.10 बजे उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला आडवाणी की एक बेटी प्रतिभा आडवाणी और बेटा जयंत आडवाणी हैं। कमला आडवाणी को इससे पूर्व भी 30 नवंबर को सांस में तकलीफ के चलते एम्स में भर्ती करवाया गया था, हालांकि वहां से वह ठीक होकर आ गयीं थीं।


उनकी मौत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी है। वरिष्ठ बीजेपी नेताओं का उन‌के घर पहुंचना जारी है। 

उनकी मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए उनके साथ बीते समय को याद किया। वहीं कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।कमला और लालकृष्ण आडवाणी की शादी 1965 में हुई थी। लालकृष्ण को अपने लंबे राजनीतिक सफर के अहम मोड़ों पर पत्नी का पूरा साथ मिला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed