{"_id":"5f6e62df8ebc3e9b935920b2","slug":"ljp-leader-chirag-paswan-said-that-bihar-election-will-write-a-new-story-of-the-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिराग पासवान ने कहा चुनाव बिहार के विकास की नई कहानी लिखेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिराग पासवान ने कहा चुनाव बिहार के विकास की नई कहानी लिखेगा
Sat, 26 Sep 2020 03:07 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 26 Sep 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
चिराग पासवान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
चुनाव आयोग को बिहार चुनाव टालने के लिए पत्र लिखने वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने शुक्रवार को चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत किया। लोजपा ने कहा कि यह चुनाव राज्य के विकास की नई कहानी लिखेगा। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, हम चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
चुनावों से लोजपा को पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित बिहार के सपने को साकार करने का मौका मिलेगा। हमारे नेता रामविलास पासवान पांच दशकों से बिहार के लोगों की सेवा करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
चिराग ने कहा, उनके पिता अब भी अस्पताल में हैं और उन्हें उनकी कमी खलेगी। पांच दशक में यह पहला मौका होगा, जब बिहार में चुनाव के दौरान उनके पिता मौजूद नहीं होंगे। मुझे विश्वास है कि उनकी अनुपस्थिति में मैं बिहार की जनता के साथ जुड़ने में सफल रहूंगा।
विज्ञापन