{"_id":"5a728cc54f1c1b83268b7b13","slug":"live-updates-west-bengal-bye-election-uluberia-noapara-tmc-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल उपचुनाव: नोआपाड़ा विधानसभा सीट TMC ने जीती, उलुबेड़िया लोकसभा सीट पर आगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प. बंगाल उपचुनाव: नोआपाड़ा विधानसभा सीट TMC ने जीती, उलुबेड़िया लोकसभा सीट पर आगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीट उलुबेड़िया और विधानसभा सीट नोआपाड़ा में हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। एएनआई के मुताबिक नोआपाड़ा सीट पर राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार सुनील सिंह ने 1 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
वहीं उलुबेड़िया सीट पर भी टीएमसी आगे चल रही है और बता दें कि ये चुनावी जंग टीएमसी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बीच है।
विज्ञापन
Naopara assembly seat by-poll trends: TMC's Sunil Singh gets 51694 votes, CPIM's Gargi Chaterjee gets 19067 votes, BJP's Sandip Banerjee gets 17688 votes and Congress's Goutam Bose gets 6138, NOTA-1866 #WestBengal
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 1, 2018
तृणमूल कांग्रेस ने उलुबेरिया सीट से अहमद की विधवा सजदा को उम्मीदवार बनाया है। जबकि वाम मोर्चा ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सबिरुद्दीन मोला को उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर अनुपम मल्लिक लड़ रहे हैं और कांग्रेस की तरफ से मदस्सर हुसैन वारसी उम्मीदवार हैं।
बता दें कि नोआपाड़ा विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष और उलुबेरिया लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद के निधन के बाद खाली हो गई थी।