फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसियान UPDATE: भारत ने आरसीईपी का हिस्सा बनने से किया इनकार

Mon, 04 Nov 2019 06:28 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 04 Nov 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Live Updates Modi will meet japan, vietnam and australia PM in Bangkok, will attend RCEP summit
नरेंद्र मोदी-शिंजो आबे - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:07 PM, 04-Nov-2019
सूत्रों के अनुसार, भारत ने आरसीईपी का हिस्सा बनने से किया इनकार। भारत की चिंताओं पर स्थिति साफ नहीं होने के चलते पीएम ने संगठन का हिस्सा नहीं बनने का फैसला लिया। भारत के हितों से नहीं होगा समझौता। भारत ने कहा कि इसके नतीजे स्प्ष्ट नहीं हैं।  

04:41 PM, 04-Nov-2019
पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ बैंकॉक में मुलाकात की। 
 
 
विज्ञापन
12:19 PM, 04-Nov-2019
विदेश मंत्रालय में प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो आबे की मुलाकात को लेकर कहा, नेताओं ने दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान और आर्थिक जुड़ाव का स्वागत किया। नेताओं ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना की प्रगति पर समीक्षा की और परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन की सुविधा के लिए प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने भारत में इस महीने के अंत में होने वाले 2+2 विदेशी और रक्षा मंत्री संवाद का स्वागत किया।वे इस बात पर सहमत हुए कि संवाद से दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग को गति प्रदान करने में मदद मिलेगी।
 
11:31 AM, 04-Nov-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) के अन्य नेताओं के साथ बैंकॉक में सतत विकास मुद्दे पर आयोजित लंच में हिस्सा लिया।
 
10:32 AM, 04-Nov-2019
थाईलैंड के बैंकॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की।
 
07:41 AM, 04-Nov-2019

आसियान UPDATE: भारत ने आरसीईपी का हिस्सा बनने से किया इनकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैंकॉक में रिजनल कंप्रहेन्सिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप (RCEP) सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सोमवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ बैंकॉक में मुलाकात की। वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक से भी वह मुलाकात करेंगे। 
 

इससे पहले रविवार को बैंकॉक में आयोजित 16वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आसियान हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी (पूरब की ओर देखो नीति) का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। एक एकीकृत और प्रगतिशील आसियान भारत का पक्ष लेगा। उन्होंने कहा कि हम समुद्री सुरक्षा, समुद्री संसाधनों से जुड़ी अर्थव्यवस्था और इस तरह के कई अन्य मुद्दों पर मानव सहयोग पर अपनी साझेदारी को मजबूत करना चाहते हैं।

क्या है आरसीईपी

आज आरसीईपी का एलान हो सकता है। हालांकि बैठक का नतीजा कुछ भी हो, लेकिन सरकार के लिए घरेलू उद्योग जगत की मांगों और समझौते में फायदे देखने वालों के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होगा। आरसीईपी 10 आसियान देशों ब्रुनेई, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, वियतनाम और उनके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के भागीदार देशों चीन, जापान, भारत, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed