फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Live Updates assembly elections 2017 in uttar pradesh and uttarakhand/UP election phase 2

यूपी में दूसरे चरण का चुनाव संपन्न, उत्तराखंड की 69 सीटों पर हुई वोटिंग

Wed, 15 Feb 2017 10:10 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Feb 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Live Updates assembly elections 2017 in uttar pradesh and uttarakhand/UP election phase 2
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 67 और उत्तराखंड की सभी 69 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया।दोनों राज्यों के कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।  उत्तर प्रदेश की 67 में से 12 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। लगभग 2.28 करोड़ मतदाता 721 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं उत्तराखंड में 637 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, बसपा समेत कुल 34 दलों के 376 और 261 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। 

विज्ञापन



-बदायूं सिटी में इस्लामिया कॉलेज बूथ पर बीजेपी ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए किया हंगामा। सपा समर्थकों के साथ हुई झड़प। पुलिस ने किया लाठीचार्ज।
-बदायूं सिटी में बीएसपी और सपा समर्थक आपस में भिड़े।
- उत्तर प्रदेश में 3 बजे तक 53.15 फीसदी वोटिंग, उत्तराखंड में करीब 53 फीसदी मतदान ।
- दोपहर 3 बजे तक उत्तराखंड के चमोली जिले में 49.60, बदरीनाथ 53.17 और थराली 46.65 % मतदान हुआ।
- हल्‍द्वानी में मतदान कर घर पहुंचे अधेड़ दीवान राम निवासी बेचपुर परगाई नदौर वैली की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

बरेली जिले में 3 बजे तक 52.23 फीसदी मतदान
बहेडी - 55.5फीसदी
 मीरगंज-55फीसदी
भोजीपुरा-54.2फीसदी
 नवाबगंज-55फीसदी
फरीदपुर -52फीसदी
बिथरी चैनपुर -54फीसदी
 बरेली -42फीसदी
 बरेली कैंट -46फीसदी
 आंवला-56.4फीसदी                       
नजीबाबाद : 53.34 फीसदी
नगीना : 53.86फीसदी
बढ़ापुर : 56.16फीसदी
धामपुर : 60.00फीसदी
नहटौर : 58.07फीसदी
बिजनौर : 55.77फीसदी
चांदपुर : 59.93फीसदी
नूरपुर : 60.21फीसदी

शाहजहांपुर की 6 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की 6 विधानसभा सीटों पर संगीनों के साए में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी। पुलिस और प्रशासन चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है। किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए केंद्रीय तथा पुलिस बल लगातार बूथों की मानिटरिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


- उत्तराखंड: दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत
हल्द्वानी-   40.18%
लालकुआं- 42%
भीमताल-  36.19%
रामनगर-  45%
नैनीताल-   40%

- उत्तराखंड में दोपहर 1 बजे तक 39 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

- उत्तर प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक कुल 42.05% मतदान दर्ज हुआ।

- उत्तराखंड में 11 पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीन खराब, जिसके चलते रुका मतदान। सही करने के लिए कोशिश जारी

- उत्तराखंड
में दोपहर एक बजे तक 35 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। 1 बजे तक चमोली जिले में 38.62, बदरीनाख में 41.75, थराली में 35.49 और काशीपुर में 38 % मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


- उत्तर प्रदेश: बदायूं जिले में मतदान केंद्रो की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।


- उत्तर प्रदेश: बिजनौर जिले में 1 बजे तक 44.15 प्रतिशत मतदान। सबसे अधिक मतदान चांदपुर में 51.05 प्रतिशत मतदान।
                       
- उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जिले के राठ और रायपुर पटियात में लोगों ने वोट का बहिष्कार किया, एसडीएम व सीओ पटियात में वोटरों को मनाने पहुंच चुके हैं।

- उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के 115 वर्षीय नाना, जुर्रियत हुसैन नकवी बरेली में वोट डालने पहुंचे।


Read Also: यूपी चुनाव: दूसरे दौर में इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

उत्तराखंड:
मुख्यमंत्री हरीश रावत धर्मपुर के मतदान केंद्र नं. 45 पर वोट डालने के बाद निशान दिखाते हुए- 


- उत्तर प्रदेश: बढ़ापुर विधानसभा के ग्राम सरफूदीन नगर में दो पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, 7 घायल


- उत्तराखंड में सुबह 11 बजे तक 22 फीसदी वोटिंग।
 


Read Also: दूसरे चरण में 40 सीटें ऐसी, जहां मुस्लिम मतदाता तय करते हैं हार-जीत

उत्तरकाशी के गुदियाड़ गांव में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े, मारपीट में एक घायल हुआ।

-  रुड़की में पुलिस ने बसपा प्रत्याशी की गाड़ी से पकड़े एक लाख रुपये।

- उत्तर प्रदेश के बढ़ापुर विधानसभा के टांडा माईदास ग्राम में दो पार्टी के कार्यकर्ता भिड़े। 3 लोगों के सिर फूटे। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात।


- उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 24.14 % मतदान दर्ज हुआ।

जनपद बरेली 
मतदान प्रतिशत:11:00 बजे
118 बहेडी - 25.5
119 मीरगंज-26
120 भोजीपुरा-23
121 नवाबगंज-21
122 फरीदपुर -19
123 बिथरी चैनपुर -22
124 बरेली -27
125 बरेली कैंट -21
126 आंवला-29

- उत्तर प्रदेश: सितारगंज में 11 बजे तक 32.05% मतदान हुआ। जिसमे शक्तिफार्म जोन में 36% एवं सितारगंज जोन में 29% हुआ मतदान।

- उत्तर प्रदेश: बदायूं में सुबह 11 बजे तक कुल 24% प्रतिशत वोट पड़े।

Read Also: उत्तराखंड : सीएम से लेकर पूर्व सीएम तक की प्रतिष्ठा दांव पर

- उत्तर प्रदेश: बरेली जिले में सुबह 11 बजे तक 23.7 फीसदी वोट पड़े। वहीं लखीमपुर खीरी में 21% मतदान दर्ज हुआ।

- उत्तराखंड: हरिद्वार के बूथ नं. 106 पर योग गुरू बाबा रामदेव ने वोट डाला। वोट डालने के बाद रामदेव ने कहा कि, 'मोदीजी पूरी प्रमाणिकता के से अपना राजधर्म निभा रहे हैं।' 


- उत्तर प्रदेश:
अफजलगढ के गांव सादकपुर मे 122 वर्ष की महिला वोट डालने जाते हुए


- उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में 11 बजे तक 29.66% मतदान

- उत्तर प्रदेश: नहटौर विधान सभा के गांव शेखपुर पिट्ठा के निवासियों मतदान का बहिष्कार किया। सुबह 10:30 तक सिर्फ एक ही वोट पड़ा। गांव वालों का कहना है कि उन्हें धामपुर विधान सभा में शामिल किया जाए। नहटौर में शामिल होने के बाद से उनके गांव का विकास कार्य रुक गया है।

- उत्तराखंड: उधमसिंह नगर जिले में पोलिंग बूथ के बाहर प्रचार करते हुए 5 कार्यकर्ताओ को पुलिस ने हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

- उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर जिले के दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं को बूथ तक ले जाते स्काउट गाइड के सदस्य


- उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा के 247, 257 के मतदान केन्द्र पर बसपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा खदेड़ने पर कार्यकर्ता हुए नाराज। थाना अध्यक्ष शाहिद अली पर बसपा प्रत्याशी राजीव कश्यप ने लगाया पक्षपात करने का आरोप पुलिस ने मतदान केंद्र के पास भीड़ लगाकर जमा हुए मतदाताओं सहित कई पार्टियों के कार्यकर्ताओं सहित भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा-


- उत्तराखंड: हल्द्वानी से कांग्रेस की प्रत्याशी इंदिरा ह्रदयेश मतदान करते हुईं। इंदिरा, भाजपा के जेपीएस रौतेला और बसपा के एस अहमद के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।


- उत्तर प्रदेश: बरेली के कैंट विधानसभा के तहसील सदर मतदान केंद्र पर दुल्हन निशा ने विदा होते ही पति धर्मेंद्र के साथ मतदान किया। बाद में ससुराल गई, मतदान केंद के बाहर आते हुए निशा- 


- उत्तर प्रदेश: मशहूर उर्दू शायर वसीम बरेलवी, बरेली के बूथ नं. 24 पर मतदान करने के बाद निशान दिखाते हुए- 


- उत्तर प्रदेश: जलालाबाद से भाजपा प्रत्याशी मनोज कश्यप की मतदान केंद्र पर पुलिस कप्तान से तीखी झड़प हुई।


- उत्तर प्रदेश: रामपुर के बूथ नं. 303 पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी।


- उत्तराखंड: देहरादून के किशनपुर में वोट डालते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राधा रातौरी।


- उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत वोटिंग। सबसे ज्यादा पोलिंग चांदपुर विधानसभा में 18 प्रतिशत और सबसे कम मतदान नहटौर विधानसभा में 9 प्रतिशत दर्ज हुआ।


- उत्तर प्रदेश: दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.69 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।


- उत्तर प्रदेश: वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार, पत्नी सौभाग्य गंगवार के साथ बरेली जिले के बूथ नं. 60 पर मतदान करते हुए।

- उत्तर प्रदेश: कमिश्नर से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 9 बजे तक बरेली जिले में 11 फीसदी मतदान, पीलीभीत 10 और शाहजंहापुर जिले में 9.5 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।


- उत्तर प्रदेश: बरेली की आंवला विधानसभा के बूथ पर मतदान करने के लिए कतार में खड़े लोग


- उत्तराखंड में पहले घंटे में 6 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।


- उत्तराखंड: श्रीनगर के बूथ नं. 8 पर वोट डालते लोग। इस सीट पर भाजपा से डॉ. डीएस रावत. कांग्रेस से गणेश गोड़ियाल और बसपा से गणेश प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं।


- बरेली की मीरगंज विधानसभा के शिघोड़ा गांव के मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी के कारण डेढ घंटे तक मतदान रुका। इंजीनियरों टीम ने ईवीएम सही की तब 8.30 बजे मतदान शुरू हो सका।

- बिजनौर जनपद में 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान।

- सहारनपुर में पहले दो घंटे में 11.21 फीसदी मतदान। जिले भर में दिख रहा है मतदाताओं में उत्साह।

- उत्तराखंड राज्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रानीखेत के बूथ नं 130 पर वोट डालते हुए

- रामपुर विधानसभा सीट के बूथ नं. 303 पर वोट डालने आए लोग। इस सीट पर सपा से आजम खान, भाजपा से शिव सक्सेना और बसपा से डॉ. टीए खान चुनाव लड़ रहें हैं। 


- बाजपुर विधानसभा के बूथ नं. 54 पर वोट डालने आए लोग। इस सीट पर बसपा से रामअवतार और भाजपा से यशपाल आर्या से चुनाव लड़ रहें हैं।


- अमरोहा जिले के बूथ नं 223 पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े लोग। इस सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन से महबूब अली, भाजपा से डॉ. कुंवर सैनी और बसपा से नौशाद अली चुनाव लड़ रहें हैं।


- बरेली शहर विधायक अरुण कुमार वोट डालने के बाहर मतदान करने का चिन्ह दिखाते हुए


- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के बूथ नं 162 पर वोट डालते पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद 


- देहरादून के कांवली स्थित बारातघर में बने पोलिंग बूथ पर वोट कुसुम तोमर में पहला वोट डाला। उनका कहना है कि उन्होंने राज्य को अच्छा मुख्यमंत्री देने के लिए वोट डाला है।

- सहारनपुर के आवास विकास के जैन कालेज बूथ पर निरीक्षण करते एसएसपी लव कुमार


- संभल में वोट डालने के लिए कतार में खड़े लोग। यहां पर सपा-कांग्रेस गठबंधन से इकबाल महमूद, भाजपा से डॉ. अरविंद, बसपा से रफातुल्लाह और एआईएमआईएम से जियाउर रहमान किस्मत आजमा रहें हैं।


- मोरादाबाद जिले के बूथ नं 265 पर शुरू हुई वोटिंग


- मेरे पैर में दिक्कत है, आधा घंटे से ज्यादा हो गया है और अभी भी मशीन के काम करने का इंताजर कर रहें हैं - मोरादाबाद के बूथ नं 265 पर वोट डालने आया एक वोटर


- मोरादाबाद के बूथ नं 265 पर वोट डालने वोटरों ने बताया कि सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू होनी थी, लेकिन इस बूथ पर अधिकारी अभी तक वोटिंग मशीन ही लगाने में लगे हैं। 


- बिजनौर जिले के बूथ नं 128 पर वोट डालने के लिए आई एक दिव्यांग महिला।


- बिजनौर जिले के बूथ नं 128 पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े लोग। इस सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन से रुचि विरा, भाजपा से सूची और बसपा से राशिद अहमद किस्मत आजमा रहें हैं।


- उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गए है। इस चरण में कुल 69 सीटों पर 721 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहें हैं।

- यूपी में 67 विधानसभा सीटों के मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुरादाबाद में एक मतदान केंद्र पर मौजूद सुरक्षा कर्मी। - मुरादाबाद के  265, एमएच डिग्री कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर मतदान शुरू हो गया। वोट डालने के लिए लोग कतार में लगे हैं। 
बिजनौर में भी लोग वोट डालने के लिए कतारों में लगे हैं। यहां से सपा-कांग्रेस गठबंधन की रुचि विरा और  भाजपा की प्रत्याशी सूची हैं तो वहीं बसपा से राशिद महमूद ताल ठोक रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान में दिव्यांग भी बढ़-चढ़कर वोट डाल रहे हैं। बिजनौर में मतदान शुरू होने के बाद एक दिव्यांग महिला वोट डालने पहुंची।


दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है लेकिन मुरादाबाद के पोलिंग बूथ नम्बर 265 पर अभी वोटिंग मशीन लगाई जा रही है।

- चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के 4895 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान की निगरानी के लिए 3253 डिजिटल कैमरे व 1070 वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। 2314 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जाएगी।

- आज सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खीरी, शाहजहां व बदायूं  में मतदान हो रहा है।

- दूसरे चरण में बिजनौर की बढ़ापुर सीट से सबसे अधिक 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें 13 उम्मीदवार निर्दलीय हैं। वहीं सबसे कम उम्मीदवार अमरोहा की धनौरा सीट पर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed