फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LIVE: PM Modi Said, Congress government has not followed his ideals

पीएम मोदी बोले- हम राष्ट्रभक्ति में करते हैं विश्वास, कांग्रेस करती है एक परिवार की भक्ति

Tue, 08 May 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 May 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
LIVE: PM Modi Said, Congress government has not followed his ideals

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के विजयपुरा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओपिनियन पोल भ्रम फैला रहा है। कांग्रेस अभी से हार के बहाने खोज रही है। वह लोगों को जाति और संप्रदाय में बांटती है।उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रभक्ति में विश्वास करते हैं लेकिन कांग्रेस केवल एक परिवार की भक्ति करती है  

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि जनता सिद्धारमैया सरकार और कांग्रेस सरकार को उसके पांच साल के कार्यकाल की सजा देने का मन बना चुकी है। कांग्रेस नेता अभी से अपने घरों में बैठ गए हैं और बड़े नेता हार के बहानों पर मंथन कर रहे हैं  कि जब वो 15 तारीख को हारेंगे तब क्या कहेंगे।  
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से सोनिया गांधी के कर्नाटक प्रचार में उतरने के मुद्दे पर कहा कि मैंने एक कांग्रेस नेता का इंटरव्यू देखा था जो टीवी में कह रहे थे कि अगर सोनिया आईं, तो कर्नाटक में पार्टी को फायदा होगा। इसका मतलब साफ है कि कांग्रेस को अपने नेता पर भरोसा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने यह भी कहा कि कांग्रेस केवल लड़कियों की सुरक्षा की बात करती है लेकिन उनकी भलाई के लिए उसने कुछ नहीं किया। हमारी सरकार ने रेपिस्टों के लिए फांसी का कानून बनाया। जब हम तीन तलाक का कानून लेकर आए तो कांग्रेस ने राज्यसभा में इसे रोक दिया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति बांटो और राज करो की है लेकिन कर्नाटक की जनता ऐसा नहीं होने देगी। आपको बता दें कि कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को 100 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा था जिसके बाद पीएम की कर्नाटक में यह पहली रैली है।

पीएम ने कहा कि वह उस धरती पर हैं जो भगवान बसवेश्वरा से जुड़ी रही है लेकिन कांग्रेस सरकार बसवन्ना के विचारों के खिलाफ काम कर रही है। कांग्रेस सरकार को केवल अपने वोटों की चिंता है। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया सरकार के लगभग सभी मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। हमारी सरकार ने 12 करोड़ लोगों को मुद्रा लोन दिया, हम प्रधानमंत्री बीमा योजना लेकर आए जिससे गरीब से गरीब आदमी इस योजना का लाभ ले सके। 


पीएम ने कहा कि हमारी सरकार आयुष्मान योजना लेकर आई, जिससे हर घर को मेडिकल इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों के घरों में बिजली पहुंचाने का काम किया और 6 महीने में हजारों परिवारों को बिजली कनेक्शन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed