फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Live: PM Modi arrives in Mallot of Punjab to address Kisan Kallayan rally

एमएसपी बढ़ाने पर बोले पीएम मोदी-किसान चैन से सो जाए, ये कांग्रेस को मंजूर नहीं

Wed, 11 Jul 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Live: PM Modi arrives in Mallot of Punjab to address Kisan Kallayan rally
pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के मलोट में किसान कल्याण रैली को संबोधित करने पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक किसानों की नहीं बल्कि अपने परिवार की चिंता की है। उन्होंने कहा कि  कैसे भी स्थिति रही हो देश के किसान ने कभी मेहनत करने में कमी नहीं रखी लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकारों ने कभी किसानों की इज्जत नहीं की कभी उसको मान नहीं दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों को धोखा दिया कभी किसानों के सशक्तिकरण के लिए कार्य नहीं किया सिर्फ उन्हें वोट बैंक ही समझती रही। पंजाब ने हमेशा प्रेरित करने का काम किया है। आज भी देश नहीं बल्कि दुनिया का कोई भी कोना ऐसा नहीं है जहां पंजाब का व्यक्ति न हो और वह अपने परिश्रम से लोहा न मनवा रहा हो। उन्होंने कहा कि मलोट में आज किसानों का कुंभ लगा है, मैं आप सबको सर झुकाकर नमन करता हूं। पंजाब के किसानों ने उत्पादन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बार फिर से सारे रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।  
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने MSP का अपना वाद पूरा किया है, लागत का डेढ़ गुणा मूल्य सुनिश्चित करने का काम किया है। और जब से सरकार ने ये फैसला लिया है, तबसे देश के किसान की एक बहुत बड़ी चिंता दूर हुई है। उसको विश्वास है कि जो निवेश उसने किया है, जो श्रम लगाया है उसका फल उसे मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश में अभी तक 15 करोड़ से ज्यादा सोल हेल्थ कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगियों की नींद उड़ गयी है। देश के किसान चैन से सो जाए ये कांग्रेस पार्टी को मंजूर नहीं है।

उन्होंने कहा कि बीज से बाजार तक एक व्यापक रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा हैं, फसल की तैयारी से लेकर बाजार में बिक्री तक आने वाली हर समस्या के समाधान के लिए एक के बाद एक कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आय दोगुनी करने के लिए सिर्फ कृर्षि पर ही नहीं निर्भर रह सकत हैं हम दूध उत्पादन, मछली उत्पादन अन्य उत्पादनों के लिए भी सरकार किसानों का सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि आप स्वास्थ्य को देखते हुए पराली को न जलाएं ताकि धुए से प्रदूषण न हो। इस धुएं से गंभीर बीमारी होती है। इस दौरान उन्होंने पंजाब की अमरेंद्र सिंह सरकार भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। 

उन्होंने कहा कि देश में एक दौर था जब यूरिया किसानों के पास जाने के स्थान पर फक्ट्रियों में चला जाता था और किसानों को यूरिया लेने के लिए लाठी खानी पड़ती थी, हमनें यूरिया का 100% नीम कोटिंग किया और आज यूरिया किसानों के लिए पर्याप्त मात्र में उपलब्ध होता है। 

किसान की फसल बर्बाद ना हो इसके लिए प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना चल रही है। देश भर में नए गोदाम बनाए जा रहे हैं, फूड पार्क बनाए जा रहे हैं। पूरी सप्लाई चेन को मजबूत किया जा रहा है और ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसान को उसकी फसल नष्ट होने की वजह से नुकसान न उठाना पड़े। उन्होंने कह कि गांव का गौरव और किसानों के सम्मान को फिर से स्थापित करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहें है।



बता दें कि मिशन 2019 के लिए जमीन तैयार करना और एमएसपी इस रैली का खास मकसद है। पीएम मोदी ने पिछले सप्ताह फसलों के एमएसपी में एतिहासिक बढ़ोतरी का बड़ा चुनावी एलान किया था। उसके बाद यह पहली रैली है, जिसमें मोदी सीधे किसानों से रूबरू हो रहे हैं। रैली का प्रभाव ज्यादा से ज्यादा इलाकों तक पहुंचे, इसी को देखते हुए मलोट को चुना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed