फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition Parties Announced Mira kumar's name for Presidential Candidate after meeting in Delhi

विपक्ष ने बनाया मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, मायावती ने भी दिया समर्थन

Thu, 22 Jun 2017 08:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला / संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला / संदीप भ्ाट्ट Updated Thu, 22 Jun 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
Opposition Parties Announced Mira kumar's name for Presidential Candidate after meeting in Delhi
राष्ट्रपति चुनाव में जदयू के झटके के बाद कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के खिलाफ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को उतारने की घोषणा की है। इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए दलित बनाम दलित में मुकाबला होगा।
विज्ञापन


विपक्ष ने मीरा कुमार के जरिए पाला बदल कर राजग उम्मीदवार के पक्ष में आने वाले जदयू के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है, वहीं दलित उम्मीदवार की शर्त रखने वाली बसपा प्रमुख मायावती की इच्छा भी पूरी कर दी।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में बृहस्पतिवार को 17 दलों की बैठक के दौरान तीन नामों पर चर्चा हुई। एनसीपी नेता शरद पवार ने मीरा कुमार के अलावा पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और राज्यसभा सांसद बालचंद्र मंगेकर के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसमें मीरा कुमार पर आमराय बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरा कुमार, पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुत्री और पूर्व राजनयिक हैं, जबकि शिंदे और मंगेकर महाराष्ट्र के दलित नेता हैं। हालांकि माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने गांधीजी के प्रपौत्र गोपालकृष्ण गांधी और बीआर अंबेडकर के प्रपौत्र प्रकाश अंबेडकर की उम्मीदवारी का प्रस्ताव रखा था। 

संसद की लाइब्रेरी में हुई इस बैठक में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे तथा अहमद पटेल के अलावा एनसीपी नेता शरद पवार और राजद नेता लालू प्रसाद शामिल हुए।

वामदलों की ओर से सीताराम येचुरी और डी राजा, द्रमुक की कनिमोझी तथा नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला बैठक में मौजूद थे। इससे पहले 26 मई को हुई बैठक में मौजूद रहने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, बसपा प्रमुख मायावती और सपा नेता नेता अखिलेश यादव खुद नहीं पहुंचे थे, लेकिन उनके प्रतिनिधि थे। तृणमूल की ओर से डेरेक ओ ब्रायन, सपा के रामगोपाल यादव और बसपा के सतीश मिश्र ने बैठक में शिरकत की।

बैठक में जद-एस, आरएसपी, झामुमो, केरल कांग्रेस, आईयूएमएल तथा असम के एआईयूडीएफ जैसे दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। राजग के उम्मीदवार को समर्थन देने का मन बना चुका जदयू बैठक में शामिल नहीं हुआ लेकिन रालोद प्रमुख अजित सिंह ने हिस्सा लिया।

सोनिया ने मांगा अन्य दलों से सहयोग

Opposition Parties Announced Mira kumar's name for Presidential Candidate after meeting in Delhi

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘हमने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मीरा कुमार को साझा उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। हमें उम्मीद है कि इस नाम पर अन्य दल भी हमारे साथ जुड़ेंगे।’

उम्मीदवारों में दिलचस्प समानता
 राजग और विपक्ष के उम्मीदवारों के दलित बिरादरी से होने के अलावा भी कई हैरान करने वाली समानता हैं। मसलन दोनों ही उम्मीदवारों की उम्र 72 वर्ष हैं और दोनों ही उम्मीदवारों के पास कानून की डिग्री है। दोनों ने ही संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास की है।

कोविंद का जन्म जहां कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ है, वहीं मीरा कुमार के राजनीतिक करिअर की शुरुआत यूपी के बिजनौर से शुरू हुई, जहां 1985 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मायावती और वर्तमान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed