गणतंत्र का जश्न: राजपथ पर दिखी भारत की सैन्य और सांस्कृतिक ताकत की झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
LIVE UPDATES:
- वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अपने आवास पर तिरंगा फहरा गणतंत्र दिवस मनाते हुए।
- राजपथ पर लोगों का अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान गुब्बारे से भर उठा आसमान।
- भारत-बंग्लादेश सीमा पर एक दुसरे को मिठाई देते हुए दोनों देशों के जवान।
- गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाघा बार्डर पर भारतीय और पाकिस्तानी सेना एक दूसरे को मिठाई देते हुए।
- महाराष्ट्र: मुंबई के तलीमूल कुरान मदरसे में पढ़ने वाले छात्र गणतंत्र दिवस मनाते हुए।
- इलाहाबाद में माघमेला के दौरान संतो ने तिरंगा फहरा गणतंत्र दिवस मनाया।
- लांस नायक संतोष एमके राजपथ पर मोटरसाइकिल के साथ।
- 'हमने वादा किया, इस वतन के लिए
सर को उठा, कुछ कर दिखा'
सर्वोदय कन्या विद्यालय, चिराग दिल्ली के छात्र इस गाने पर प्रदर्शन करते हुए।
यह भी पढ़े: भारत-यूएई को और करीब लाए मोदी और अल नाहयान
- नागपुर के साउथ सेंट्रल जोन क्लचरल सेंटर के 165 छात्र राजपथ पर 'साइला' नृत्य करते हुए।
- राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह देखने भारी संख्या में दर्शक पहुंचे हैं।
- राजपथ पर मोटरसाइकिल से परेड करते सेना के 'डेयरडेविलस' जवान
- मोटरसाइकिल पर सेना के जवानों का करतब देख दर्शक हैरत में पड़ गए।
यह भी पढ़े: गणतंत्र दिवस पर सर्जिकल स्ट्राइक के वीरों को मिलेगा वीरता पुरस्कार
- वित्त मंत्रालय की तरफ से राजपथ पर जीएसटी की झांकी
- राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित देश के बहादुर बच्चे राजपथ पर मार्च करते हुए। इस साल 25 बच्चों को वीरता पुरूस्कार से नवाजा गया है।
- आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय की झांकी।
- इस बार परेड में खादी को शामिल किया गया है। खादी भारत की आजादी के साथ आज स्वालंबन का भी प्रतीक है।
- त्रिपुरा राज्य की झांकी। झांकी में त्रिपुरा का लोकनृत्य होजागिरी को दिखाया गया है।
यह भी पढ़े: गणतंत्र दिवस समारोह: दिल्ली किले में तब्दील, सभी बॉर्डर सील
- पंजाब राज्य की झांकी
- मणिपुर राज्य की झांकी। झांकी में राज्य की लाई हरोबा परंपरा को दिखाया गया है।
- असम राज्य की झांकी। झांकी में कामख्या मंदिर को दिखाया गया है।
- भारत का मुकुट, जम्मू और कश्मीर राज्य की झांकी। झांकी में गुलमर्ग की बर्फबारी को दिखाया गया है।
- गोवा राज्य की झांकी। इस झांकी में संगीत को स्थान दिया गया है।
- अरुणाचल प्रदेश की झांकी। बता दें कि भारत में सबसे पहले सूर्योदय इसी राज्य में होता है।
- दिल्ली राज्य की झांकी।
- दिल्ली की झांकी के दौरान ताली बजा उत्साहवर्धन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी
- गुजरात राज्य की झांकी। झांकी में राज्य की कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया गया।
- महाराष्ट्र राज्य की झांकी। झांकी के सबसे आगे लोकमान्य बाल गंगाधार तिलक की मूर्ति लगी है।
- ओडिशा राज्य की झांकी। झांकी में वहां के मंदिरों और रथयात्रा को दिखाया गया।
- गणतंत्र दिवस समारोह में मार्च करती हुए एनएसजी कमांडो
- बता दें कि यह पहली बार है जब एनएसजी कमांडो गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा ले रहें हैं।
- बीएसएफ के जवान उंटों के साथ राजपथ पर मार्च करते हुए
- भारतीय नौसेना की झांकी परेड में शामिल होती हुई
- राजपथ पर परेड के दौरान भारतीय वायुसेना की झांकी
- राजपथ पर परेड के दौरान कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी।
- पूर्व सैनिकों का दस्ता राजपथ पर परेड करता हुआ-
- संयूक्त अरब अमीरात के सेना की टुकड़ी राजपथ पर मार्च करते हुए। बता दें कि यह पहली बार राजपथ पर परेड में किसी दूसरे देश की सेना हिस्सा ले रही है।
- सेना की टुकड़ियां राजपथ पर मार्च करती हुईं।
- राजपथ पर परेड करते हुए राष्ट्रपति को सलमादेता हुआ सेना का दस्ता।
- परेड के दौरान सेना के जवान देश में बने हथियारों के साथ परेड करते हुए।
- राजपथ पर परेड के दौरान मुख्य अतिथि अबुधाबी के सुल्तान अल नाहयान के साथ प्रधानमंत्री मोदी।
- राजपथ पर शुरू हुई परेड। दुनिया को दिखी भारत की सैन्यशक्ति की झलक।
- क्रिकेटर विराट कोहली, मोहम्मद शमी और राजीव शुक्ला कानपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर
- सीमा पर अदम्य वीरता का परिचय देने वाले हंगपन दादा को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अशोक चक्र स्वीकार करती हुई हंगपन दादा की पत्नी लोवंग दादा।
- राजपथ पर तिरंगा फहराने के साथ शुरू हुआ गणतंत्र दिवस समारोह।
- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपने अंगरक्षकों के साथ राजपथ पहुंच चुके हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पहुंचे। मुख्य न्यायाधीश खेहर से मुलाकात करते हुए पीएम मोदी।
- रक्षामंत्री मनोहर परिकर राजपथ पहुंच चुके हैं।
- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का काफिला राजपथ पर परेड के लिए निकल चुके हैं-
- इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि अबुधाबी के सुल्तान मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान हैं।
- गृहगंत्री राजनाथ सिंह अपने आवास पर तिरंगा फहराते हुए
- गणतंत्र दिवस समारोह से पहले प्रधानमंत्री मोदी अमर जवान ज्योति पहुंचे और देश पर जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
- अमर जवान ज्योति पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ रक्षामंत्री मनोहर परिकर और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद हैं।
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने आवास पर तिरंगा फहराते हुए।
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, रायपुर में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर
- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराते हुए।
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पनीर सेल्ल्वम चेन्नई में गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर
- गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करते हुए अबुधाबी के सुल्तान मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान
- किरण बेदी ने गणतंत्र दिवस पर देश को सलाम करते हुए खुद की 1975 की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो राजपथ पर परेड में एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहीं हैं।
My salute to my nation.
— Kiran Bedi (@thekiranbedi) January 26, 2017
This was the year 1975, on the Rajpath, New Delhi.
I do the same today..Jai Hind. May our Nation Prosper.. pic.twitter.com/OUYoAAvGOE
- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सुबह 10 बजे तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद राजपथ पर परेड शुरू हो जाएगा। यह परेड सुबह 11:30 तक चलेगी।
- परेड की शुरुआत विंग कमांडर रमेश कुमार दूबे के नेतृत्व में होगी। परेड की शुरूआत में चार एमआई-17 हेलिकॉप्टर आकाश से फूल बरसाएंगे। इनमें से एक हेलिकॉप्टर तिरंगा लेकर उड़ेगा, जबकि तीन अन्य हेलिकॉप्टरों पर सेना, नौसेना और वायु सेना का झंडा फहराएगी।
- राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सेना के जवानों को मरणोपरांत अशोक चक्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
- परेड में सेना और अर्धसैनिक बलों के 15 दस्ते अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए मार्च करेंगे।
- राजपथ पर इस बार परेड में 17 राज्यों की झांकियां निकलेंगी। झांकियों में इन राज्यों की कला और संस्कृति को दिखाया जाएगा
- पहली बार राजपथ पर किसी दूसरे देश की सेना भी परेड में हिस्सा लेगी। संयुक्त अरब अमीरात के 144 जवान इस परेड में हिस्सा लेंगे।
- राजपथ पर पहली बार स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान तेजस और सर्जिकल स्ट्राइक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला ध्रुव हेलिकॉप्टर भी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर हिंदोस्तान की शान बढ़ाएगा।
- सेना के जवान मोटर साइकिल से लेकर हैलीकाप्टर व लड़ाकू विमानों के साथ हैरत अंगेज करतब भी करते दिखेंगे।
- परेड की शुरुआत में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी फ्लाइंग ऑफिसर हरसिमरनजीत कौर कर रही हैं तो विदेशी सेना केमार्चिंग दस्ते में गतिमान उपग्रहीय टर्मिनल की जानकारी कैप्टन तमन्ना भसीन देंगी।
- पश्चिम बंगाल, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडू, मणिपुर, असम, उड़ीसा की झांकी महिला प्रधान है। वहीं, स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों में सैला लोकनृत्य, युवाशक्ति का आह्वान,असम संग तिरंगा में युवा शक्ति संग महिलाओं को फोकस किया जाएगा।
- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जगमगाता हुआ राष्ट्रपति भवन