फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Live Narendra Modi first townhall

टाउन हॉल में मोदी ने कहा- 70 फीसदी गौ-सेवक फर्जी, रात में करते हैं गोरखधंधे

Sat, 06 Aug 2016 06:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
Live Narendra Modi first townhall
नरेंद्र मोदी
रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम 'मन की बात' के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'टाउन हॉल' के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। केंद्र सरकार के Mygov.in के दो साल पूरा होने पर दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोदी ने कहा, 'सवा सौ करोड़ देशवासी और उनके सपने हैं। इसलिए मैं पूरे मन से उनसे जुड़ा रहता हूं। मुझे लगता है कि मेरे पास जितनी उर्जा-शक्ति है उसे खपा दूं। मेरे पास आपसे अलग कुछ नहीं है। मैं एक मिशन मोड में उसे खपा देने के लिए निकला हूं, इसलिए मेरी उर्जा बढ़ती जा रही है। इन्हीं कारणों से मैं थकता नहीं हूं।' आगे पढ़िए मोदी ने और क्या कहा...
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'गौरक्षा पर जो लोग दुकानें खोलकर बैठे हैं उनपर गुस्सा आता है। गौ भक्त अलग होते हैं और गौ सेवा अलग। कुछ लोग पूरी रात एंटीसोशल एक्टिविटी करते हैं और दिन में गौ रक्षा का चोला पहन लेते हैं। राज्य सरकारों से निवेदन करता हूं कि उनकी जांच करें। ज्यादातर गायें कत्ल के कारण नहीं मरती, बल्कि प्लास्टिक खाने से मरती हैं। मैं गुजरात में था तो कैटल हेल्थ कैंप लगाता था। उसमें ऐसी गायों की बीमार का ऑपरेशन करता था। एक बार एक गाय के पेट में से दो बाल्टी से ज्यादा प्लास्टिक निकाला। ये जो गायों की सेवा करना चाहते हैं, वो गायों को प्लास्टिक खाने से रोक लगा दे तों ये बड़ी सेवा होगी। 70-80 फीसदी लोग फर्जी गौसेवक हैं। 
विज्ञापन


30 साल का तय किया टार्गेट
- दुनिया में मंदी छाई हुई है और खरीददारी की क्षमता कम हो रही है। इसके बाद भी विकास दर 7.6 प्रतिशत है।
- भारत में बनी मारुति कार जापान में इंपोर्ट होती है तो भारत का ग्रोथ होता है।
- अगर हम 30 साल 8 प्रतिशत से ज्यादा ग्रोथ हासिल कर लेते हैं तो हम दुनिया में सबसे बेहतर हो सकते हैं।

हर बात पर पीएम को नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदार
- हर बात पर पीएम को जिम्मेदार ठहराने से दूसरी संस्थाएं जिम्ममेदारी नहीं लेती।
- राज्य सरकारों से कहा है कि लाइसेंस का चक्कर कम करें।
- ये सही है कि ज्यादातर राजनीति में चुनाव जीतने के बाद सरकारों का इस बात पर ध्यान रहता है कि वो अगला चुनाव कैसे जीतेंगी।
- उनकी योजनाओं की प्रॉयारिटी इसी बात पर रहती है कि वो अपना जनाधार कैसे बढ़ाएं। इसके कारण जिस उद्देश्य से कारवां चलता है वो कुछ ही कदमों पर जाकर लुढ़क जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशासन से निकलता है समस्या का हल

-सुशासन हो तो कई समस्याओं का हल निकल जाता है।
- सरकार का खजाना भरा होगा तो विकास का काम ज्यादा होगा।
-आयात की जगह देश में निर्माण करें तो अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
- 'सरकार को 5 साल का ठेकेदार सममझना गलत है।
- किसानों के लिए ई-मंडी की शुरुआत की।
- तय सीमा से जनता की समस्या का निपटारा होना चाहिए।
- सिर्फ वोट देकर सरकार चुनने से विकास नहीं हो सकता।
- स्वच्छ भारत अभियान जनभागिदारी का सबसे बढ़िया उदाहरण।
-

जनभागिदारी से विकास संभव
अगर हम सुशासन पर बन हीं देंगे तो विकास नहीं होगा।
- जनभागिदारी वाले लोकतंत्र से ही विकास संभव है।
- जिम्मेदारी के साथ-साथ हर संस्था की जवाबदेही भी जरूरी है।
- अरबों-खरबों रुपए से बनाए गए अस्पताल सुशासन के बिना बेकार हो गए हैं।
- गुड गवर्नेंस के बिना सामान्य व्यक्ति के जीवन में बदलाव नहीं आएगा।
- विकास और गुड गवर्नेंस का संतुलन जरूरी।'

स्मार्ट विलेज जरूरी

- स्मार्ट सिटीज-स्मार्ट विलेज में सामंज्यस बैठाना जरूरी।
- स्मार्ट विलेज में गांव की भावना जीवीत रखना जरूरी। अपनापन मरने नहीं देना चाहिए।
-समार्ट सिटीज अलग तरह की धारणा स्मार्ट विलेज अलग की तरह की धारणा।
- गांवों में शहरों की तरह सुविधाएं मिले इसलिए स्मार्ट विलेज जरूरी।
 

ऐप बनाने वाले स्टूडेंट्स को मोदी ने किया सम्मानित

Live Narendra Modi first townhall
नरेंद्र मोदी टाउन हॉल।

- MyGov (प्रधानमंत्री नागरिक सहभागिता) ऐप बनाने वाले 6 स्टूडेंट्स को प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित।

- क्विज प्रतियोगिता में जीते लोगों को प्रधानमंत्री ने ईनाम दिया।

- देश भर से करीब दो हजार लोग पहुंचे हैं कार्यक्रम में।

- नए आइडिया देने वाले लोगों को मोदी ने दिया ईनाम।
 

   

पीएमओ ऐप का किया उद्घाटन

Live Narendra Modi first townhall
मोदी टाउन हॉल
मोदी ने जनता की सहूलियत के लिए बनाए गए पीएमओ ऐप का उद्घाटन किया। करीब 50000 सुझावों के बाद इसको तैयार किया गया है। इस ऐप के जरिए 10 भाषाओं में पीएमओ की जानकारियां लोगों को मिल सकेंगी। नरेंद्र मोदी ने संबोधन से पहले उन लोगों को सम्मानित किया जिन्होंने mygov.in पर देश के लिए सुझाव दिए थे। पीएम ने सभी को ईनाम दिया। मोदी ने 'मन की बात' में इनके सुझावों का जिक्र भी किया था।
 
 

बराक ओबाम करते रहे हैं टाउन हॉल

Live Narendra Modi first townhall
नरेंद्र मोदी
बता दें कि इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी टाउन हॉल कार्यक्रम के जरिए लोगों से बात करते रहे हैं।  देश का पहला टाउन हॉल मोदी सरकार की MyGov (प्रधानमंत्री नागरिक सहभागिता) वेबसाइट के लॉन्च होने के दो साल पूरा होने पर  किया जा रहा है। इस वेबसाइट पर 35.2 लाख लोग रजिस्टर्ड हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री रविंशकर प्रसाद ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकार जनता तक सीधे पहुंचना चाहती है, जिसके लिए कोशिश की जा रही है। Mygov.in के माध्यम से वे लोग अपनी बात रख सकते हैं जो टीवी और रेडियो पर अपनी बात नहीं रख सकते हैं। टाउनहाल के दौरान ही एक ऐप भी लॉन्च किया गया। इसे दिल्ली विश्वविद्यालय के दो स्टूडेंट्स और तीन दोस्तों ने मिलकर तैयार किया है। टाउन हॉल में सरकार की वेबसाइट MyGov पर जुड़े हुए एक्टिव और रजिस्टर्ड यूजर्स को इनवाइट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed