फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Live: Kolebira and Jasdan assembly by-poll result

उपचुनाव परिणाम: कोलेबिरा में कांग्रेस और जसदण में भाजपा की जीत

Sun, 23 Dec 2018 10:31 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/रांची Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 23 Dec 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार
  • गुजरात की जसदण विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित होगा।
  • झारखंड की कोलेबिरा विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम भी आज घोषित होगा।
  • कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर बनी है। 
loader
Live: Kolebira and Jasdan assembly by-poll result
भाजपा प्रत्याशी की जसदण से जीत - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात की जसदण और झारखंड की कोलेबिरा विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। तीन हिंदी भाषी राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हालिया संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद इस उपचुनाव पर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस की निगाहें जमी हुई हैं। लोकसभा के लिए 2019 में होने वाले आम चुनावों से पहले यह उपचुनाव दोनों दलों के मध्य प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। 

जसदण विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। छह राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी कुंवरजी बवालिया 10,400 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

झारखंड के कोलेबिरा में भी गिनती शुरू हो गई है। दो राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस 1000 वोटों से आगे चल रही है।

जसदण विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 9 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी कुंवरजी बवालिया 11600 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 


जसदण विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 13 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी कुंवरजी बवालिया 17720 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 


जसदण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुंवरजी बवालिया ने 19985 वोटों से जीत हासिल की।

झारखंड के कोलेबिरा में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस 1000 वोटों से आगे चल रही है।

जसदण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुंवरजी बवालिया की 19985 वोटों से जीत पर सीएम विजय रुपाणी ने कहा, "इस जीत से ये स्पष्ट संदेश मिलता है कि भाजपा 2019 में बहुमत से जीतने वाली है।"

झारखंड के कोलेबिरा में 13 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस 7000 वोटों से आगे चल रही है।

झारखंड के कोलेबिरा में कांग्रेस प्रत्याशी नमन बिक्सल कोंगारी ने 9658 वोटों से जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed