{"_id":"62615f092f28da583018e2b5","slug":"little-girl-recites-aigiri-nandini-stotram-to-pm-narendra-modi-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो हुआ वायरल: बच्ची ने पीएम मोदी को सुनाया 'एगिरी नंदिनी स्तोत्रम' का पाठ, मिली खूब तारीफ ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीडियो हुआ वायरल: बच्ची ने पीएम मोदी को सुनाया 'एगिरी नंदिनी स्तोत्रम' का पाठ, मिली खूब तारीफ
Thu, 21 Apr 2022 07:11 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:11 PM IST
सार
गुजरात की एक छोटी लड़की ने पीएम मोदी को एगिरी नंदिनी स्तोत्रम का पाठ करके सुनाया। यह वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
बच्ची ने पीएम को सुनाया एगिरी नंदिनी स्तोत्रम
- फोटो : social media
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी के सामने एक बच्ची द्वारा 'एगिरी नंदिनी स्तोत्रम' का पाठ सुनाने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पीएम मोदी ने 12 अप्रैल को गुजरात में जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की थी और इस वीडियो को पूर्व मंत्री अरविंद लिंबावली ने ट्विटर पर साझा किया है।
विज्ञापन
A little girl from South Gujarat recites Aigiri Nandini ..... stotram before Prime Minister Narendra Modi at 7 Lok Kalyan Marg residence of PM in national capital New Delhi during PM Modi's meeting with District Panchayat presidents and members from Gujarat. pic.twitter.com/DmqisWWffn
— कर्व 卐 (@eternalroute) April 15, 2022
विज्ञापन
गुजरात की एक छोटी लड़की ने पीएम मोदी को एगिरी नंदिनी स्तोत्रम का पाठ करके सुनाया। नरेंद्र मोदी इससे प्रभावित हुए नहीं रह सके और बच्ची को खूब शाबाशी दी। पीएम मोदी वर्तमान में अपने गृह राज्य गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (जीसीटीएम) की आधारशिला रखी थी। इसके अलावा बनासकांठा जिले के देवदार में एक नए डेयरी परिसर और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन