उभरते और वंचित कलाकारों को एक मंच प्रदान करती है लिटिल इंडिया फाउंडेशन
लिटिल इंडिया फाउंडेशन (एलआईएफ) देश की एक ऐसी संस्था है जो समाज के उभरते और वंचित कलाकारों को एक मंच प्रदान करने का काम करती है। सुमन आर्या जो कि इस संस्था की संस्थापक हैं इनका उद्देश्य है कि देश के दूर-दराज के उन इलाकों में रहने वालों को मदद मिले जो कि गरीबी, कुपोषित और भूख और स्वच्छता सुविधाओं से अाज भी वंचित हैं।
जिन लोगों की पहुंच बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं तक नहीं है उनके लिए संगठन निरंतर प्रयास कर रही है। खुद पेशे से कलाकार सुमन को सुदूर इलाकों और समाज के वचिंत लोगों की परिस्थिति देखकर काफी दुख हुआ। जिसके बाद उन्होंने उन लोगों की जिंदगी बेहतरीन बनाने के लिए इस संस्था का गठन किया।
इस संस्था का लक्ष्य समाज के उन वंचित वर्गों को मौलिक आवश्यकताएं मुहैया करवाना है, जिन्हें गरीब होने की वजह से वह पूरी नहीं कर पाते हैं। संस्था को आगे बढ़ाते हुए इस साल एक कैलेंडर लॉन्च किया गया है। जिसमें देशभर के 56 कलाकारों को शामिल किया गया है।
इस कैलेंडर को डिस्ट्रीब्यूट करने से संस्थान को जो कमाई होगी उससे सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। संस्था देश की राजधानी में कलाकारों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने वाली है ताकि दूसरे शहरों में भी उसकी पहुंच बन सके। इस कार्यक्रम के जरिए योग्य कलाकार अपना टैलेंट दिखाने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान किया जाएगा।
इतना ही नहीं अगले साल के कैलेंडर में 60-72 कलाकारों को मौका दिया जाएगा। इससे बड़े पैमाने पर कलाकारों को अवसर मिलेंगे। बहुत से कार्यक्रम अभी चल रहे हैं। जिसमें गरीबों को खाना खिलाना, कपड़े देना और समय-समय पर सहायता करना शामिल है।