फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   List of MVA candidates will be out in two to three days: Maharashtra Congress chief

Lok Sabha Polls: 'दो-तीन दिनों में आ जाएगी MVA के उम्मीदवारों की सूची', महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख पटोले बोले

Mon, 18 Mar 2024 10:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 18 Mar 2024 10:50 PM IST
सार

Lok Sabha Polls: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने सोमवार को दावा किया कि लोकसभा चुनावों के लिए महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवारों की सूची अगले दो से तीन दिनों के भीतर जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
List of MVA candidates will be out in two to three days: Maharashtra Congress chief
नाना पटोले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनावों के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवारों की सूची अगले दो से तीन दिनों के भीतर जारी की जाएगी। कांग्रेस ने सांगली संसदीय क्षेत्र से विशाल पाटिल को मैदान में उतारने का फैसला किया। यह बात महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने सोमवार को कही। 

विज्ञापन

पटोले ने कहा कि राहुल गांधी ने एक दिन पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया की रैली में महिलाओं और युवाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर बात की। लेकिन भाजपा इन मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गोरक्षकों का समर्थन कर और बीफ निर्यातक कंपनियों से चुनावी बॉन्ड के जरिए पैसे को स्वीकार कर हिंसा को भड़काने के दोहरे मानदंड अपना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, चुनावी बॉन्ड के जरिए भाजपा का दोषपूर्ण हिंदुत्व उजागर हुआ है। भाजपा ने गोरक्षा और गौ पूजा के नाम पर देश में सियासत खेली है। लेकिन उसी भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियों से चुनावी चंदा स्वीकार किया है। इसका मतलब है कि भाजपा का हिंदुत्व फर्जी है। पटोले ने दावा किया कि शंकराचार्य जैसे शीर्ष धर्मगुरुओं ने भी केवल सियासी लाभ के लिए धर्म का इस्तेमाल करने के लिए भाजपा की आलोचना की।  
 

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौान भारत से बीफ निर्यात में काफी वृद्धि हुई और हम दुनिया में बीफ निर्यातको में नंबर वन बन गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोगों के लिए 25 गारंटी और महिला सशक्तिकरण के बारे में बात की थी। लेकिन उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है। 

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिलाओं के बारे में बात करने का क्या हक है? मणिपुर की महिलाओं को सार्वजनिक रूप से कपड़े उतारने और परेड करने जैसे अत्याचारों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी आंखों को मूंदना चुना और एक भी शब्द नहीं कहा। मोदी के मन में महिलाओं के प्रति दिखावटी सहानुभूति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed