फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lingaraj Temple Reopens For Devotees After nine Months

नौ महीने बाद श्रद्धालुओं के लिए फिर से खुल गए लिंगराज मंदिर के पट

Sun, 27 Dec 2020 09:15 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 27 Dec 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Lingaraj Temple Reopens For Devotees After nine Months
Lingaraj Temple - फोटो : rediff

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान बंद किए गए श्री लिंगराज मंदिर को रविवार को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया। श्री लिंगराज मंदिर को करीब नौ महीने बाद खोला गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राज्य की राजधानी स्थित सबसे पुराने मंदिर में पहले दिन इसके सेवादारों और उनके परिजनों को प्रवेश की अनुमति दी गई। उन्हें 31 दिसंबर तक मंदिर के अंदर पूजा करने की अनुमति दी जाएगी, जबकि राज्य की राजधानी के बाहर की आम जनता को छह जनवरी से अनुमति मिलेगी।भुवनेश्वर के लोग तीन जनवरी से दर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन


ग्यारहवीं शताब्दी में बना श्री लिंगराज मंदिर भारत का एक विशिष्ट स्थान है, जहां भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की एक साथ पूजा की जाती है, जिसे हरि-हर पीठ कहा जाता है। अधिकारियों ने कहा कि भक्तों को मंदिर में पूजा की अनुमति देने से एक दिन पहले मंदिर को पूरी तरह से स्वच्छ किया गया। नए साल पर अधिक भीड़ जुटने की संभावना के चलते मंदिर को एक और दो जनवरी को भक्तों के लिए बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, भुवनेश्वर नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट वाले भक्तों को ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। निगम ने मंदिर के पास अस्थायी जांच शिविर लगाए हैं ताकि श्रद्धालु धर्मस्थल में प्रवेश करने से पहले अपनी कोविड-19 जांच करा सकें।


मंदिर में सुचारू रूप से दर्शन और कोविड-19 संबंधी मानदंडों का उचित पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने पूरी व्यवस्था की है। श्री जगन्नाथ मंदिर 23 दिसंबर को भक्तों के लिए खोला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed