फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Like Rahul Gandhi Sheila also promised if government made in Delhi will give everybody minimum wage

राहुल गांधी की तरह शीला ने भी किया वादा- दिल्ली में बनी सरकार तो हर आदमी को देगें न्यूनतम वेतन

Tue, 29 Jan 2019 08:18 PM IST
Avdhesh Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 29 Jan 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Like Rahul Gandhi Sheila also promised if government made in Delhi will give everybody minimum wage
शीला दीक्षित - फोटो : file photo

राहुल गांधी ने अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरे देश में गरीबों को एक न्यूनतम राशि देने का वायदा किया है। उन्हीं की तर्ज पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी वायदा किया है कि अगर दिल्ली के अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वे राजधानी के गरीब लोगों को एक निश्चित आय देंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गरीबी मिटाने की राह में यह ऐतिहासिक फैसला होगा। किसी भी लोकतंत्र के लिए यह बहुत आवश्यक है कि उसके सभी नागरिकों के पेट भरे हों और कोई भी भूखा न सोए। उनके मुताबिक यह योजना इस सिलसिले में कारगर साबित हो सकती है।
विज्ञापन


शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व में देश में गरीबी मिटाने में बहुत काम किया है। यूपीए के 2004 से 2014 के कार्यकाल में सरकार ने 14 करोड़ गरीबों को गरीबी से ऊपर लाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी यूपीए सरकार ने सौ दिन के न्यूनतम रोजगार गारंटी योजना लागू किया था। इस कार्यक्रम के जरिए गरीबों को रोजगार देने और उन्हें गरीबी से ऊपर लाने में मदद मिली थी। यह योजना भी इसी तरह गरीबों की जिंदगी सुधारने में बेहद मददगार साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी टीम को नई ऊर्जा से भरकर दिल्ली में वापसी की जबरदस्त कोशिश कर रही कांग्रेस इस समय सत्ता से बाहर है। दिल्ली के पिछले विधानसभा चुनाव में बुरी तरह मात खाने के बाद विधानसभा में उसके एक भी विधायक नहीं रह गए हैं। माना जाता है कि आम आदमी पार्टी ने उसके वोटों में बड़ी सेंध लगाई है, और इस वोट बैंक को वापस लाने के लिए पार्टी इसी तरह की कुछ और भी घोषणाएं कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed