फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   like nirav modi these four business tycoon looted money and escaped

ये हैं 5 घोटालेबाज बिजनेस टाइकून, जो घपले करके विदेशों में बिता रहे हैं सुकून भरी जिंदगी

Sat, 17 Feb 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
like nirav modi these four business tycoon looted money and escaped
Nirav Modi

पीएनबी में नीरव मोदी का नाम आने से कॉरपोरेट कल्चर की तहों में बैठी कालिख एक बार फिर सतह पर आ गई है। नीरव मोदी के राजनीतिक संबंध और प्रशासन में गहरी पैठ देखकर जनता में गुस्सा है। यह गुस्सा सरकार और सिस्टम के खिलाफ है। क्योंकि नीरव मोदी पहले बिजनेस टाइकून नहीं है जो देश की संपत्ति को लेकर रफूचक्कर हो गए हैं। इससे पहले भी कई कारोबारी देश की अर्थव्यवस्था को हिलाकर फरार हो चुके हैं। ऐसी लिस्ट में नीरव मोदी का नाम नया है। नीरव के घोटाले के बारे में तो आप पढ़ ही रहे हैं, जानें उन घोटालेबाज कारोबारियों के बारे में जो देशवासियों की नींदें उड़ाकर विदेशों में आराम की जिंदगी बिता रहे हैं।  

विज्ञापन

विजय माल्या

like nirav modi these four business tycoon looted money and escaped
विजय माल्या किंगफिशर की मॉडल्स के साथ - फोटो : PTI

लिकर किंग के नाम से मशहूर विजय माल्या अपने घोटालों पर से पर्दा उठने के पहले भी सुर्खियों में रहते थे। जिन्हें कभी देश की आलीशान पार्टियों के मेजबान के तौर पर जाना जाता था, वह अब अपने नाम के आगे 'भगोड़े' का टाइटल लगवा चुके हैं। विजय माल्या पर देश के विभिन्न बैंकों का 9 हजार करोड़ का बकाया है। वह इस बकाये के साथ विदेश भाग गए हैं। सरकार पिछले एक साल से माल्या को वापस लाने का प्रयास कर रही है लेकिन अब तक कामयाब नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ललित मोदी

like nirav modi these four business tycoon looted money and escaped
फाइल फोटो

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर और कारोबारी ललित मोदी भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में देश से फरार चल रहे हैं। मोदी पर साल 2010 में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। विभिन्न मामलों पर उनके खिलाफ 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थी। ललित मोदी साल 2010 से ही फरार हैं। भारत सरकार लगातार उनके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है लेकिन अब तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन

संजय भंडारी

like nirav modi these four business tycoon looted money and escaped
संजय भंडारी

हथियारों के विवादित दलाल संजय भंडारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। साल 2016 में हथियार खरीद के एक मामले में भंडारी के घर पर आयकर विभाग छापा पड़ा था। जहां भारतीय सेना से संबंधित कई गोपनीय दस्तावेज मिले थे। सरकार उस पर शिकंजा कसती, उससे पहले भंडारी नेपाल के रास्ते भारत से बाहर भाग चुका था। ऐसा कहा जाता है कि भंडारी लंदन में है। और सरकार इन्हें भी वापस लाने की कोशिश कर रही है। 

दीपक तलवार

like nirav modi these four business tycoon looted money and escaped
दीपक तलवार

कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार पर इनकम टैक्स ने 5 केस दर्ज किए थे। दीपक तलवार के परिवार के खातों में एकाएक 10 करोड़ डॉलर आ गए थे। जांच एजेंसी जब तक एक्शन लेती तब तक तो दीपक, अपने परिवार समेत भारत से बाहर निकल चुके थे। जानकारी के मुताबिक दीपक यूएई में अपने परिवार के साथ रहते हैं। दीपक और उनके परिवार को यूएई से बाहर निकलने की मनाही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed