{"_id":"63a4f6454f9d8b42e903da5f","slug":"light-tanks-anti-ship-missiles-and-guided-bombs-will-make-armies-deadly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Army: हल्के टैंक, एंटी शिप मिसाइल और गाइडेड बम से घातक बनेंगी सेनाएं, 24 प्रस्तावों को मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Army: हल्के टैंक, एंटी शिप मिसाइल और गाइडेड बम से घातक बनेंगी सेनाएं, 24 प्रस्तावों को मंजूरी
Fri, 23 Dec 2022 05:58 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:58 AM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में बृहस्पतिवार को सशस्त्र बलों के 24 पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को लेकर आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) के लिए वित्तीय मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तवांग में चीन से तनाव के बीच हमारे जवान जल्द हल्के टैंक जोरावर, एंटी शिप मिसाइल और लंबी दूरी के गाइडेड बम से लैस होंगे। देश की तीनों सेनाओं के लिए 84,328 करोड़ के हथियार खरीदे जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला किया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में बृहस्पतिवार को सशस्त्र बलों के 24 पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को लेकर आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) के लिए वित्तीय मंजूरी दी गई। इनमें से छह प्रस्ताव सेना, छह वायुसेना, दस नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के लिए हैं।
विज्ञापन
आत्मनिर्भर भारत
97% खरीद स्वदेशी कंपनियों से...परिषद ने आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए 82,127 करोड़ (97 फीसदी) के 21 प्रस्तावों की खरीद स्वदेशी स्रोत से किए जाने का अहम फैसला किया है।
विज्ञापन
सेना के लिए खरीदे जाएंगे इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल
सेना के लिए फ्यूचरिस्टिक इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल, हल्के टैंक और माउंटेड गन सिस्टम खरीदे जाएंगे। जवानों की बेहतर सुरक्षा के लिए बैलिस्टिक हेलमेट खरीदे जाएंगे।
नौसेना के लिए ऑटोनोमस व्हीकल
नौसेना के लिए एंटी-शिप मिसाइल, उच्च क्षमता वाले स्वचालित वाहन (ऑटोनोमस व्हीकल), बहुउद्देशीय जलयान खरीदे जाएंगे।
वायुसेना के लिए नई मिसाइलें
परिषद ने वायुसेना के लिए नई श्रेणी की मिसाइलों की खरीद की मंजूरी दी है। इसके अलावा लंबी दूरी के गाइडेड बम, अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली व अन्य हथियार खरीदे जाएंगे।