फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   life prison imprisonment in case of Misdeed with minor daughter

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म में 50 साल के आजीवन को 4 बार आजीवन कैद, आखिरी सांस तक रहेगा जेल

Thu, 26 Apr 2018 11:35 AM IST
एजेंसी, तंजावुर (तमिलनाडु)
एजेंसी, तंजावुर (तमिलनाडु) Updated Thu, 26 Apr 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
 life prison imprisonment in case of Misdeed with minor daughter
यूनेस्को की धरोहरों में शामिल ग्रेट लिविंग चोल मंदिर के शहर में एक पिता को दो साल पहले अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में कोर्ट ने एक के बाद एक लगातार 4 बार लगातार आजीवन कैद काटने की सजा सुनाई है। महिला कोर्ट की जज बालाकृष्णन ने मंगलवार को ये फैसला सुनाया, इसका अर्थ है कि 50 वर्षीय आरोपी सुब्रमण्यम को अपनी जिंदगी की आखिरी सांस तक जेल में ही रहना होगा।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार, पाट्टूकोट्टई जिले के सुब्रमण्यम ने वर्ष 2016 में अपनी पत्नी के बाहर जाने पर घर में ही अपनी बेटी के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अपनी 17 साल की बेटी को ये घटना किसी को भी नहीं बताने के लिए धमकी दी और कई बार उसके साथ अलग-अलग मौकों पर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


वर्ष 2017 के मार्च महीने में उसकी बेटी के पेट में दर्द होने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली थी। कुछ सप्ताह बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। अपनी मां के लगातार पूछे जाने पर उसने पिता के दुष्कर्म करने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने के आदी सुब्रमण्यम की पत्नी की शिकायत पर पाट्टूकोट्टई की महिला पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए सुब्रमण्यम को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed