{"_id":"5e2a050d8ebc3e4af74d1ac9","slug":"lieutenant-general-yk-joshi-to-be-appointed-as-new-commander-of-northern-military-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन-पाकिस्तान से लगी सीमा की देखरेख अब लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी के हवाले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन-पाकिस्तान से लगी सीमा की देखरेख अब लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी के हवाले
Fri, 24 Jan 2020 02:11 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन और पाकिस्तान से सटी संवेदनशील सीमाओं की देखरेख की जिम्मेदारी अब लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी के हवाले होगी, जिन्हें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सुरक्षा हालातों को संभालने वाली उत्तरी सैन्य कमान का नया कमांडर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकनिरोधी अभियानों का अथाह अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल जोशी उत्तरी सैन्य कमान के कमांडर के तौर पर लेफ्टिनमेंट जनरल रणबीर सिंह की जगह लेंगे, जो 31 जनवरी को सेवा से अवकाश प्राप्त करने जा रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल जोशी फिलहाल उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर तैनात हैं। वह एक फरवरी को जनरल रणबीर सिंह की जगह इस कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पद संभालेंगे।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल जोशी के अलावा लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती को भी नई नियुक्ति मिली है। उन्हें दक्षिणी कमान का कमांडर बनाया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी की जगह लेंगे, जो शनिवार को थल सेना के नए उप प्रमुख का पद संभालने जा रहे हैं। थल सेना उप प्रमुख का पद जनरल एमएम नरवाने के नया सेना प्रमुख बनने के बाद से ही खाली पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती को भी पाकिस्तान और चीन से लगने वाली सीमाओं पर अभियानों के संचालन का अनुभव है और वह असम में उग्रवादी निरोधी अभियानों में भी सक्रिय रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती कांगो में बहुदेशीय यूएन ब्रिगेड का भी नेतृत्व संभाल चुके हैं। फिलहाल वह उत्तर भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग की भूमिका में तैनात हैं।