फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lieutenant General Daljit Singh has been appointed as Honorary Surgeon to President of India

Lt.Gen.Daljit Singh: राष्ट्रपति मुर्मू के मानद सर्जन नियुक्त किए गए ले.ज.दलजीत सिंह, सेना ने दी जानकारी

Tue, 02 Aug 2022 05:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 02 Aug 2022 05:53 PM IST
सार

चिकित्सा सेवा (सेना) के महानिदशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह को भारत की राष्ट्रपति के मानद सर्जन के रूप में नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
Lieutenant General Daljit Singh has been appointed as Honorary Surgeon to President of India
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चिकित्सा सेवा (सेना) के महानिदशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह को भारत की राष्ट्रपति के मानद सर्जन के रूप में नियुक्त किया गया है। भारतीय सेना ने यह जानकारी साझा की है। 
विज्ञापन

 
वहीं मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की यात्रा को लेकर मालदीव के भारत में उच्चायुक्त मुनु महावर ने कहा कि आज मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। दोनों देशों के बीच समझौतों का भी आदान-प्रदान हुआ। राष्ट्रपति सोलिह कल सुबह मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे। दोनों देशों के बीच कई उच्च स्तरीय चर्चाएं हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'मालदीव में 61 सुविधाओं के निर्माण के लिए अनुबंध पर हुए हस्ताक्षर'
मनावर ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। आज हमने मालदीव में 61 सुविधाओं के निर्माण के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए। इस यात्रा के दौरान बहुत महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त हुए हैं।"


उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्टि करते हुए कहा है कि हम मालदीव के साथ मिलकर काम को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और न केवल स्वास्थ्य की स्थिति बल्कि आर्थिक स्थिति से भी निपटने के लिए पूर्ण समर्थन प्रदान करते हैं। मालदीव हमारी 'नेबर्स फर्स्ट पॉलिसी' में एक बहुत ही विशेष स्थान रखता है। 

इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात
मालदीव के राष्ट्रप्रमुख इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली में मुलाकात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed