{"_id":"612dbb848ebc3e5a6743726d","slug":"lets-take-a-stroll-toy-train-will-take-you-from-siliguri-to-rongtong-while-tearing-through-the-forests-delicious-breakfast-will-be-served","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइए घुमक्कड़ी करते हैं: जंगलों को चीरते हुए सिलीगुड़ी से रोंगटोंग ले जाएगी टॉय ट्रेन, परोसा जाएगा स्वादिष्ट नाश्ता ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आइए घुमक्कड़ी करते हैं: जंगलों को चीरते हुए सिलीगुड़ी से रोंगटोंग ले जाएगी टॉय ट्रेन, परोसा जाएगा स्वादिष्ट नाश्ता
Tue, 31 Aug 2021 10:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:47 AM IST
सार
पर्यटन का शौक रखने वालों के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से टॉय ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन सिलीगुड़ी से रोंगटोंग तक का सफर कराएगी।
विज्ञापन
विस्तार
एडवेंचर का शौक रखते हैं। जंगलों में घूमने की तमन्ना है, तो कुछ दिन सिलीगुड़ी हो आइए। दरअसल, सिलीगुड़ी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से प्रतिदिन जंगल टी सफारी नाम की टॉय ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन सड़कों से होती हुई, जंगलों को चीरती हुई आपको प्रकृति की गोद में ले जाकर बिठा देगी। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से टॉय ट्रेन का वीडियो भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
#WATCH | West Bengal: Northeast Frontier Railway (NFR) introduced a regular basis 'Jungle Tea Safari' toy train yesterday to boost tourism in Siliguri. pic.twitter.com/bb4WR2dg9W
— ANI (@ANI) August 31, 2021
विज्ञापन
ट्रेन में परोसा जाएगा स्वादिष्ट नाश्ता
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार डिवीजन के एडीआरएम संजय चिलवरवर ने बताया कि टॉय ट्रेन सिलीगुड़ी से रोंगटोंग तक सोमवार से चलना शुरू हो जाएगी। ट्रेन में यात्रियों को नाश्ता भी परोसा जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम दार्जलिंग हिमालयन रेलवे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन