फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Let's remember people in Gaza facing most unjust assault on right to life, freedom Priyanka

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी ने नए साल पर गाजा पीड़ितों को याद करने का किया आग्रह, कही यह बात

Mon, 01 Jan 2024 12:24 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 12:24 AM IST
सार

नए साल की पूर्व संध्या पर एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जहां हमारे बच्चे जश्न मना रहे हैं, वहीं गाजा में लोगों के बच्चों की बेरहमी से हत्या की जा रही है। 

विज्ञापन
Let's remember people in Gaza facing most unjust assault on right to life, freedom Priyanka
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को लोगों से गाजा में पीड़ितों  को याद करने का आग्रह किया। उन्होंने दुनियाभर के तथाकथित नेताओं को चुपचाप तमाशा देखने और सत्ता और लालच की तलाश में बेपरवाह आगे बढ़ने के लिए फटकार लगाई। नए साल की पूर्व संध्या पर एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जहां हमारे बच्चे जश्न मना रहे हैं, वहीं गाजा में लोगों के बच्चों की बेरहमी से हत्या की जा रही है। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने आगे कहा, 'जैसा कि हम एक नए साल की शुरुआत का जश्न मनाते हैं और एक-दूसरे को ढेर सारी प्यारभरी शुभकामनाएं देते हैं, ठीक इसी तरह हम गाजा में अपने भाइयों और बहनों को याद करें जो अपने जीवन, सम्मान और स्वतंत्रता के अधिकार पर सबसे अन्यायपूर्ण और अमानवीय हमले का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हमारे बच्चे जश्न मना रहे हैं, लेकिन उनके बच्चों की बेरहमी से हत्या की जा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि दुनियाभर के तथाकथित नेता चुपचाप देखते हैं और सत्ता और लालच की तलाश में बिना किसी चिंता के आगे बढ़ते रहते हैं।' उन्होंने बताया कि लाखों आम लोग हैं जो गाजा में हो रही भयानक हिंसा को खत्म करने की मांग करते हुए अपनी आवाज उठा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी गाजा में हिंसा के खिलाफ मुखर रही हैं और वहां तत्काल युद्धविराम की मांग कर रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed