{"_id":"5bdfca1abdec2269bf7d7aba","slug":"leopard-enters-in-gujarat-vidhansabha-and-100-people-team-is-trying-to-capture-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: गुजरात विधानसभा में घुसा तेंदुआ कब्जे में आया, 100 लोगों की टीम जुटी थी ऑपरेशन में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीडियो: गुजरात विधानसभा में घुसा तेंदुआ कब्जे में आया, 100 लोगों की टीम जुटी थी ऑपरेशन में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीनगर में स्थित गुजरात विधानसभा में एक तेंदुआ घुसने की वजह से हड़कंप मच गया था। उसे कब्जे में ले लिया गया है। विधानसभा में उसे पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए थे। 100 लोगों की टीम उसे पकड़ने में जुटी हुई थी। तेंदुए के कारण सचिवालय का कामकाज रुक गया था।
विज्ञापन
जिस सचिवालय में यह तेंदुआ घुसा था वहां सभी मुख्य सचिव और मंत्री बैठते हैं। इसके अलावा सचिवालय में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी कार्यालय है। पहले ही यह आशंका जताई गई थी कि तेंदुए को पकड़ने का ऑपरेशन दोपहर चक चल सकता है।
विज्ञापन
तेंदुआ गेट नंबर सात से इस सचिवालय के अंदर घुसा था। सुरक्षा के मद्देनजर सचिवालय में लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। सचिवालय के अंदर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के अनुसार तेंदुए ने रात के 2 बजे सचिवालय परिसर में प्रवेश किया था। उसे पकड़ने के लिए कई जगहों पर बेहोशी की दवाई और पिंजरे लगाए गए थे।
#UPDATE Leopard which had entered Secretariat premises in Gujarat's Gandhinagar, early morning today has been caught by forest department officials https://t.co/FZgcOGqFo3
— ANI (@ANI) November 5, 2018