फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   leopard entered a residential area & attacked people in Nashik

वीडियो: नासिक के भीड़भाड़ वाले इलाके में तेंदुए का हमला, तीन घायल

Fri, 25 Jan 2019 03:00 PM IST
यशवीर सिंह नासिक, भाषा 
नासिक, भाषा  Published by: यशवीर सिंह Updated Fri, 25 Jan 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
leopard entered a residential area & attacked people in Nashik
तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में एक तेंदुआ शुक्रवार को घुस आया। उसके हमले में एक स्थानीय नेता एवं दो मीडियाकर्मियों घायल हो गए हैं। तेंदुए को कई घंटे बाद पकड़ा जा सका। 


loader

गंगापुर रोड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ सावरकर नगर इलाके में तड़के घुस आया और उसे वन विभाग कर्मी पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे पकड़ पाए।

उन्होंने कहा, "तेंदुए ने स्थानीय शिवसेना पार्षद संतोष गायकवाड़, एक टेलीविजन चैनल के कैमरामेन तबरेज शेख और कपिल भास्कर को घायल कर दिया। उनका निकट के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।" 

अधिकारी ने बताया कि जब तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी तब गायकवाड़ वहां एकत्र लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे। मीडिया कर्मी तेंदुए की वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तभी उसने उन पर हमला कर दिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि संभावना है कि तेंदुआ निकटवर्ती चांदशी इलाके के जंगलों से आया हो । वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा। 

एक अधिकारी ने बताया कि नासिक जिले के घने जंगलों में तेंदुए, भेड़िए, लोमड़ियां और लकड़बग्घे आदि आमतौर पाए जाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed