{"_id":"601ad1c8ddc21013f57951fd","slug":"leopard-and-dog-trapped-in-toilet-know-what-happened-for-nine-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते के फेर में शौचालय में फंसा तेंदुआ, जानिए नौ घंटे तक क्या हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुत्ते के फेर में शौचालय में फंसा तेंदुआ, जानिए नौ घंटे तक क्या हुआ
Wed, 03 Feb 2021 10:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरु
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
शौचालय में फंसा तेंदुआ-कुत्ता
- फोटो : Social Media
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में अनूठी घटना हुई। एक तेंदुआ आवारा कुत्ते का पीछा करते हुए एक फाॅर्म हाउस के शौचालय में घुस गया। इसी बीच फार्म हाउस में मौजूद महिला ने घबराकर शौचालय में बाहर से ताला लगा दिया।
विज्ञापन
यह घटना दक्षिण कन्नड़ जिले के सुब्रह्मण्य क्षेत्र बिलिनेले गांव के कैकम्बा में रेप्पा के फार्म हाउस में हुई। यह किडू रिजर्व फॉरेस्ट के किनारे पर बना है।
विज्ञापन
डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स वी करिकालन के अनुसार फार्म हाउस में रहने वाले रेगप्पा के परिवार के एक सदस्य ने बुधवार सुबह करीब 4 बजे कुछ आवाज सुनी। इसके बाद वह शौचालय की ओर बढ़ी तो वहां उसे कुत्ता व तेंदुआ दिखाई दिया। महिला ने तुरंत दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया। इसके बाद महिला ने वन विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
नौ घंटे तक वन विभाग ने की मशक्कत
वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और तेंदुए और कुत्ते को निकालने का प्रयास किया। करिकालन ने कहा कि शौचालय के बाहर एक पिंजरा रखा गया। पशु चिकित्सक को भी बुलाया गया। तेंदुए को पकड़ने के सारे इंतजाम किए गए और फिर दरवाजा खोला गया। जैसे ही दरवाजा खुला, तेंदुआ बाहर भाग निकला। उसके पीछे-पीछे कुत्ता भी निकल आया। संभवतः दरवाजा बंद किए जाने के कारण दोनों घबरा गए थे, इसलिए उनके बीच कोई संघर्ष नहीं हुआ। वन विभाग को इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने में नौ घंटे लगे।