{"_id":"577c29134f1c1b93477f9e4c","slug":"left-over-leaders-to-get-place-in-team-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी मंत्रिमंडल के बाद अब 'टीम शाह' की बारी, इन चेहरों को मिलेगी जगह?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी मंत्रिमंडल के बाद अब 'टीम शाह' की बारी, इन चेहरों को मिलेगी जगह?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
मोदी-शाह
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी मंत्रिमंडल के बाद अब सबकी निगाहें भाजपा के केंद्रीय संगठन के विस्तार पर है। मंत्रिमंडल विस्तार की तरह ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अपनी टीम में टीम मोदी का हिस्सा बनने से चूके नेताओं और चुनावी राज्यों को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन
इस क्रम में खासतौर पर उत्तर प्रदेश को लेकर विशेष मंथन जारी है। माना जा रहा है कि शाह की टीम में हाल ही में राज्यसभा लाए गए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कद्दावर ब्राह्मण नेता , मंत्रिमंडल से हटाए गए रामशंकर कठेरिया को अहम पद दिया जाएगा। इसके अलावा सांसद राजवीर सिंह और योगी आदित्यनाथ को महत्वपूर्ण चुनावी जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड से पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक और भगत सिंह कोश्यारी में से एक को अहम जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि संगठन में विस्तार को ले कर विचार विमर्श का दौर करीब-करीब पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
कार्यकारिणी में 25 फीसदी नए चेहरे शामिल करने की अनिवार्यता
शाह अपनी टीम में बड़ा बदलाव करने से पहले अरसे से खाली पदों को भरेंगे। वैसे भी संगठन में कई उपाध्यक्ष और महासचिवों के पद खाली हैं। पुरुषोत्तम रुपाला के मंत्री बनने के बाद उपाध्यक्ष का एक और पद खाली है। इसके अलावा कार्यकारिणी में 25 फीसदी नए चेहरे को शामिल करने की अनिवार्यता के कारण इस सिलसिले में भी बातचीत चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक टीम शाह के विस्तार में चुनावी राज्यों खासतौर से उत्तर प्रदेश को विशेष तरजीह दी जाएगी। संगठन में बदलाव बेहद छोटे स्तर पर होगा। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में चली विचार विमर्श के लंबे सिलसिले के दौरान केंद्रीय संगठन पर भी बातचीत हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक टीम शाह के विस्तार में चुनावी राज्यों खासतौर से उत्तर प्रदेश को विशेष तरजीह दी जाएगी। संगठन में बदलाव बेहद छोटे स्तर पर होगा। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में चली विचार विमर्श के लंबे सिलसिले के दौरान केंद्रीय संगठन पर भी बातचीत हुई थी।