फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Left and Congress take out protest rallies in Kolkata after suspects in RG Kar case get bail

Kolkata: आरजी कर मामले के संदिग्धों को जमानत मिलने पर भड़की कांग्रेस, केंद्र-राज्य पर लगाया मिलीभगत का आरोप

Sat, 14 Dec 2024 02:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 14 Dec 2024 02:59 PM IST
सार

कोलकाता आरजी कर मामले के दो प्रमुख संदिग्धों को जमानत मिलने पर वामदलों और कांग्रेस का गुस्सा भड़क गया। उसने आरोप लगाया कि सीबीआई मामले में न्याय देने में नाकाम रही है।
 

विज्ञापन
Left and Congress take out protest rallies in Kolkata after suspects in RG Kar case get bail
दुष्कर्म पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते डॉक्टर (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कोलकाता आरजी कर मामले के दो प्रमुख संदिग्धों को जमानत मिलने पर वामदलों और कांग्रेस का गुस्सा भड़क गया। उसने शनिवार को राज्य के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही आरोप लगाया कि सीबीआई मामले में न्याय देने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


केंद्र और राज्य के बीच मिलीभगत
कांग्रेस और वामदलों ने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा नीत केंद्र के बीच मिलीभगत है। 

यह है मामला
गौरतलब है, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में कुछ महीनों पहले जूनियर महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में खूब हंगामा हुआ तो हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार किया, वो अभी भी जेल में है। आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंंसिपल डॉ. संदीप घोष पर भी कई तरह के आरोप लगाए गए। उन्हें और ताला थाने के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया गया। लेकिन अब इन दोनों को ही जमानत मिल गई। इस पर जहां डॉक्टरों का दर्द छलका। वहीं सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई। 
विज्ञापन


सीबीआई पर भी हमला
कांग्रेस ने दक्षिणी कोलकाता के रवींद्र सदन क्षेत्र से निजाम पैलेस स्थित सीबीआई कार्यालय तक जुलूस निकाला और मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने में कथित रूप से नाकाम रहने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी की आलोचना की। जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे थामे हुए थे और 'हम न्याय मांगते हैं' तथा 'बिचार चाहिए तिलोत्तोमा' जैसे नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निजाम पैलेस में प्रवेश करने से रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हुई। एसयूसीआई कार्यकर्ताओं ने करुणामयी से साल्ट लेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स तक मार्च निकाला, जबकि शहर के उत्तरी हिस्से में कॉलेज स्ट्रीट इलाके में माकपा की छात्र शाखा एसएफआई द्वारा एक रैली निकाली गई। 


90 दिन बाद भी नहीं कर पाई चार्जशीट फाइल
गौरतलब है, कोलकाता रेप-मर्डर केस में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को शुक्रवार को जमानत मिल गई। सबूतों से छेड़छाड़ मामले में सीबीआई 90 दिनों के तय समय बाद भी चार्जशीट फाइल नहीं कर पाई थी। इस वजह से सियालदह कोर्ट ने घोष को बेल दी है। कोर्ट ने ताला थाने के पूर्व इंचार्ज अभिजीत मंडल की जमानत भी इसी आधार पर मंजूर की है। मंडल पर केस की एफआईआर दर्ज करने में देर करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed