फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   learning outcome indicater for school students

पहली से आठवीं कक्षा का लर्निंग आउटकम इंडिकेटर सार्वजनिक हुआ

Wed, 01 Feb 2017 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Wed, 01 Feb 2017 04:30 AM IST
विज्ञापन
 learning outcome indicater for school students
स्कूल स्टूडेंट्स
पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पहली बार तैयार लर्निंग आउटकम का इंडिकेटर पब्लिक डोमेन (सार्वजनिक) में डाल दिया गया है। अब शिक्षाविद, अभिभावक समेत आम लोग लर्निंग आउटकम के इंडिकेटर पर अपने सुझाव दे सकते हैं। सुझावों के आधार पर आगे संशोधन के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय इसे अप्रैल सत्र से देश भर के स्कूलों में लागू करेगा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पब्लिक डोमेन में लर्निंग आउटकम के इंडिकेटर के कुल 126 पेज में उसकी जानकारी दी गई है, जो कि कुल आठ विषयों अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, गणित, एनवायरमेंटल साइंस, साइंस व सोशल साइंस में सुधार के लिए है। इसमें लिखा है कि अंग्रेजी, हिंदी व उर्दू विषय में छात्रों को लिखने, पढ़ने, बोलने समझने में सक्षम बनाना है। इसके अलावा लर्निंग आउटकम में कक्षा व उम्र के आधार पर बच्चे में लिखने, पढ़ने, समझने और बोलने की क्षमता को भी परखा जाएगा ताकि उसी के आधार पर उसे विशेष कोचिंग मुहैया करवाई जा सके। लोगों के सुझाव के आधार पर संशोधन के बाद इस इंडिकेटर को लॉ मिनिस्ट्री के पास भेजा जाएगा, ताकि आरटीई एक्ट में बदलाव किया जा सके।
विज्ञापन


 बता दें कि आरटीई एक्ट के तहत नो डिटेंशन पॉलिसी लागू होने के बाद से विभिन्न राज्यों से आठवीं कक्षा तक पढ़ाई में गुणवत्ता की शिकायत आ रही थी। कैब कमेटी की बैठक में भी विभिन्न राज्यों के शिक्षा प्रतिनिधियों ने यह मुद्दा उठाया था। कमेटी के सुझाव पर मंत्रालय ने यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed