Maharashtra: 'मुख्यमंत्री के चेहरे पर विवाद नहीं, साथ बैठकर फैसला करेंगे', जीत के बाद एक सुर में बोली महायुति
Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन प्रंचड जीत के साथ एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है। इस कड़ी में महायुति (भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी) नेताओं ने जीत का साइन दिखाते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई।
विस्तार
#WATCH | #MaharashtraElection2024 | Maharashtra CM Eknath Shinde, Dy CMs Devendra Fadnavis and Ajit Pawar and leaders of Mahayuti show victory signs and exchange sweets as the Mahayuti is set to form the govt in the state. pic.twitter.com/wyJVEs45fh
— ANI (@ANI) November 23, 2024विज्ञापन
हम महाराष्ट्र के सभी नागरिकों के आभारी- फडणवीस
वहीं इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हम महाराष्ट्र के सभी नागरिकों के आभारी हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी में महाराष्ट्र के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा, मैं बस इतना ही कहूंगा कि हम महाराष्ट्र और यहां की जनता के सामने नतमस्तक हैं। इससे हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है और महाराष्ट्र ने मोदी जी को अपना पूरा समर्थन दिया है और हम उनके भरोसे को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
'पीएम मोदी को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद'
जबकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, यह महायुति की रिकॉर्ड तोड़ जीत है। हम पूरे महाराष्ट्र के आभारी हैं... हमने एमवीए की तरफ से उनके शासन के दौरान लगाए गए सभी स्थगन हटा दिए हैं। उन्होंने आगे कहा, हमारी सरकार आम आदमी की सरकार थी। मैं पीएम मोदी को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। महिलाएं, बच्चे और किसान हमारे लिए केंद्र बिंदु थे। हम आम आदमी को सुपरमैन में बदलना चाहते हैं। मेरे लिए सीएम का फुल फॉर्म चीफ मिनिस्टर नहीं, कॉमन मैन है।
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde, Deputy CMs Ajit Pawar, Devendra Fadnavis and other Mahayuti leaders at Varsha Bungalow, CM's official residence, in Mumbai
— ANI (@ANI) November 23, 2024
Mahayuti is set to form the government in Maharashtra.
(Source: BJP)
#MaharashtraElection2024 pic.twitter.com/wG5UdPMjEA