फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Leaders like Rahul Gandhi rare in Indian politics says Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- आज की राजनीति में ऐसे लोग मिलने दुर्लभ

Wed, 09 Oct 2019 04:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Wed, 09 Oct 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Leaders like Rahul Gandhi rare in Indian politics says Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता राजनीति में कम ही देखने को मिलते हैं। अधीर ने यह बात लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी द्वारा अध्यक्ष पद से दिए गए इस्तीफे को लेकर कही। उन्होंने कहा, राहुल गांधी जैसे राजनेता जो नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं, वे आजकी राजनीति में दुर्लभ ही मिलते हैं।

विज्ञापन


राज्य और केंद्रीय स्तर पर कांग्रेस के कई नेताओं ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना की आलोचना की थी। अधीर रंजन ने इसपर कहा कि हां मैंने कुछ नेताओं के बयानों के बारे में सुना। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि अच्छा होता अगर राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के रूप में वापस आते। लेकिन साथ ही, हमें नैतिक जवाबदेही के उदाहरण की भी सराहना करनी चाहिए जो उन्होंने सभी के लिए निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल से पांच बार से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने आगे कहा कि हमें राहुल गांधी से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी राहुल जी को वापस अध्यक्ष देखना पसंद करेंगे। यह राहुल गांधी का निर्णय था और इसका सम्मान किया जाना चाहिए।


उन्होंने सवाल किया कि कभी आपने देखा है कि किसी पार्टी के नेता ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया हो? ऐसा कोई उदाहरण हमारे सामने नहीं है। राहुल गांधी ने अपने इस कदम से संदेश दिया है कि नेताओं को भाषण देने से पहले उदाहरण निर्धारित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed