{"_id":"5debd9cc8ebc3e1bfe2b5479","slug":"lawyers-beat-accused-of-minor-rape-and-murder-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के आरोपी को वकीलों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के आरोपी को वकीलों ने धुना
Sat, 07 Dec 2019 10:51 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 07 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या करने के आरोपी युवक को अदालत परिसर में वकीलों के एक समूह ने जमकर धुना। 28 वर्षीय अंकित विजयवर्गीय पर 1 दिसंबर को एक मंदिर के बाहर अपने मां-बाप के साथ सो रही बच्ची को उठाकर, उसके साथ दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन
अंकित को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर यहां सत्र न्यायालय में पेश करने के लिए लाया गया था। इसी दौरान दो वकीलों ने उस पर हमला बोल दिया। बाद में अन्य वकील भी उनके साथ अंकित की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अंकित को बचाकर अतिरिक्त सत्र न्यायधीश सोनाली पटेल की अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अंकित को कोई गंभीर चोट नहीं आने की बात कही है।
विज्ञापन
