{"_id":"6070ef268ebc3ec967513411","slug":"lawyer-writes-a-letter-to-pm-narendra-modi-appeals-intervention-to-stop-cruelty-to-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के वकील ने पीएम को लिखा पत्र: पशुओं पर क्रूरता रोकने के लिए की हस्तक्षेप की मांग ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट के वकील ने पीएम को लिखा पत्र: पशुओं पर क्रूरता रोकने के लिए की हस्तक्षेप की मांग
Sat, 10 Apr 2021 05:49 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 10 Apr 2021 05:49 AM IST
सार
- बीते दिनों तमिलनाडु के नीलगिरी में एक हाथी पर जलता टायर फेंकने समेत महाराष्ट्र, गोवा व तेलंगाना में कई जगहों पर कुत्तों के साथ बर्बरता की घटनाओं के बाद पशु अधिकार कार्यकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील शुभम अवस्थी ने लिखा था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
देश में पशुओं पर दिन-ब-दिन बढ़ती क्रूरता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसके लिए हाल ही में खुद पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर क्रूरता करने वालों को कड़ा दंड देने और मानव-पशु संघर्ष घटाने में उनके हस्तक्षेप की गुजारिश की गई है।
विज्ञापन
कार्यकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील ने लिखा पत्र
यह पत्र बीते दिनों तमिलनाडु के नीलगिरी में एक हाथी पर जलता टायर फेंकने समेत महाराष्ट्र, गोवा व तेलंगाना में कई जगहों पर कुत्तों के साथ बर्बरता की घटनाओं के बाद पशु अधिकार कार्यकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील शुभम अवस्थी ने लिखा था। इसमें उन्होंने इंसानों द्वारा की जाने क्रूरता के पीछे कठोर दंड का अभाव बताया है।
विज्ञापन
अवस्थी के मुताबिक, पशुओं पर जुल्म करने वाले अकसर 50 रुपये का जुर्माना देकर छूट जाते हैं। भारत में किसी जमाने में लोग पशुओं के साथ सौहार्द से रहते थे लेकिन अब लगता है कि बेजुबानों की जान की परवाह ही नहीं रही है।
विज्ञापन
अवस्थी ने पत्र में पीएम से इस मुद्दे पर गौर करने की उम्मीद जताई है। उन्होंने इससे पहले केरल में गर्भवती हथिनी को मारने की घटना के बाद मानव-पशु संघर्ष कम करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की थी।