फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lawyer Vrinda Grover, mentioned the Hapur lynching matter before the SC seeking urgent hearing

हापुड़ भीड़ हिंसा: वकील वृंदा ग्रोवर ने सुप्रीम कोर्ट से मामले की तत्काल सुनवाई करने को कहा

Fri, 17 May 2019 11:58 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 17 May 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Lawyer Vrinda Grover, mentioned the Hapur lynching matter before the SC seeking urgent hearing
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : PTI

हापुड़ भीड़ हिंसा मामले में वकील वृंदा ग्रोवर ने सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई करने की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा है कि मामले की जांच उचित तरीके से नहीं हो रही है। अब कोर्ट इसपर 28 मई को सुनवाई करेगा।


loader
 


इससे पहले महीने की शुरुआत में उत्तर प्रदेश सरकरा ने कोर्ट में बताया था कि उसने मामले की जांच पर ताजा स्थिति (स्टेटस) रिपोर्ट पेश कर दी है। पिछले साल जून माह में गोरक्षकों की भीड़ द्वारा पिटाई में एक व्यक्ति की जान चली गई थी।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्टेटस रिपोर्ट की एक प्रति याचिकाकर्ता के वकील को देने के लिए भी कहा था। राज्य सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने याचिकाकर्ता की वकील वृंदा ग्रोवर को स्टेटस रिपोर्ट की कॉपी सौंप थी। 

बीते साल 5 सितंबर को शीर्ष अदालत ने मेरठ रेंज के आईजी को हापुड़ भीड़ हिंसा मामले की जांच पर निगरानी के निर्देश दिए थे। गौरतलब है कि गत वर्ष 18 जून को हुई इस घटना में 45 वर्षीय कासिम कुरैशी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी और एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया था।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed