फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lawrence Bishnoi gang members arrested for planning attack on actor Salman Khan

Salman Khan: सलमान पर हमला करने की थी साजिश, पाकिस्तान से मंगवा रहे थे हथियार; पकड़े गए लॉरेंस गैंग के सदस्य

Sat, 01 Jun 2024 11:04 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 01 Jun 2024 11:04 AM IST
सार

फिल्म अभिनेता सलमान खान पर एक बार हमले की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang members arrested for planning attack on actor Salman Khan
सलमान खान - फोटो : एएनआई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगातार खतरा बना हुआ है। उन पर एक बार फिर से हमला करने की साजिश रची जा रही थी। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया। नवी मुंबई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैं।

विज्ञापन

कार पर हमला करने की साजिश
नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी पनवेल में सलमान खान की कार पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। कार को छलनी करने के लिए पाकिस्तान से सप्लायर के जरिए हथियार मंगवाने की भी साजिश रची जा रही थी। मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़, संपत नेहरा समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

यह हैं गिरफ्तार आरोपी
बता दें, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नाहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ak- 47 से कार को छलनी करने की थी साजिश
कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है, आरोपियों ने फार्म हाउस और कई जगहों की रेकी की थी। इन लोगों को सलमान खान पर Ak- 47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश मिला था।पुलिस ने कई वीडियो आरोपियों के मोबाइल से बरामद किए हैं। 

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि अजय कश्यप पाकिस्तान में डोगा नामक एक व्यक्ति के संपर्क में था, जो एम-16, एके-47 और एके-92 खरीदने के लिए काम करता है। 

14 अप्रैल को हुई थी अपार्टमेंट पर फायरिंग
इससे पहले, बीते 14 अप्रैल को भी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह पांच बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने पांच राउंड फायर किए थे। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दो दिन बाद ही फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी पकड़े गए थे। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed