फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   latest news updates President Murmu visit Srisailam temple AP LS Speaker on Good Governance Day

News Update: राष्ट्रपति का आंध्र दौरा कल; बिरला बोले- वाजपेयी के नेतृत्व में देश ने हासिल की अभूतपूर्व प्रगति

Sun, 25 Dec 2022 06:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Dec 2022 06:13 PM IST
सार

राष्ट्रपति हैदराबाद से हेलीकॉप्टर से मंदिरों के शहर पहुंचेंगी। उनका श्रीशैलम में भगवान मल्लिकार्जुन स्वामी और देवी ब्रम्हांरंभिका मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
latest news updates President Murmu visit Srisailam temple AP LS Speaker on Good Governance Day
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला - फोटो : फेसबुक/भारत के राष्ट्रपति, ओम बिरला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को पर्यटन विभाग की प्रसाद परियोजना का उद्घाटन करने के लिए आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले का दौरा करेंगी। इस दौरान वह जिले के श्रीशैल मंदिर में भी जाएंगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति हैदराबाद से हेलीकॉप्टर से मंदिरों के शहर पहुंचेंगी। उनका श्रीशैलम में भगवान मल्लिकार्जुन स्वामी और देवी ब्रम्हांरंभिका मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है। नांदयाल जिला पुलिस राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था कर रही है। मुर्मू पांच दिवसीय दक्षिण प्रवास के लिए 26 दिसंबर को हैदराबाद पहुंचेंगी। 

विज्ञापन

लोकसभा स्पीकर ने वाजपेयी और मालवीय को किया याद
उधर, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि देश ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बुनियादी ढांचा परमाणु उर्जा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की। बिरला सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। 

बिरला ने कहा, वाजपेयी का निर्णायक नेतृत्व कारगिल युद्ध के दौरान दिखा था। उन्होंने कहा, अटल के विजन और निर्णायक नेतृत्व के कारण परमाणु उर्जा से लेकर बुनियादी ढांचे के विकास और दूरसंचार क्रांति, प्रशासनिक सुधार से लेकर ग्रामीण विकास तक हर क्षेत्र में देश का विकास हुआ था। 

उन्होंने कहा, वाजपेयी की जंयती ने जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी सेन निभाने के लिए प्रेरित किया, नागरिकों में जागरूकता बढ़ाई और शासन की जवाबदेही सुनिश्चित की। पूर्व प्रधानमंत्री की जतयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी जा रही है। 

बिरला ने मदन मोहन मालवीय को उनकी उनकी जयंती के अवसर पर भारत की शिक्षा व्यवस्था में उनके योगदान और आजादी के आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए याद किया। लोकसभा स्पीकर ने मालवीय को एक प्रसिद्ध विद्वान, शिक्षा सुधारक, सम्मानित राजनेता और समाज सुधारक बताया। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से  प्रेरणा लेने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed