फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Latajis death: President Kovind and PM expressed grief, Modi said - left such a void that will never be filled

लताजी का अवसान: राष्ट्रपति कोविंद व पीएम ने जताया गहरा दुख, मोदी बोले- शब्दातीत पीड़ा में हूं

Sun, 06 Feb 2022 03:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 06 Feb 2022 03:48 PM IST
सार

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है। पीएम ने अपने संदेश में कहा कि लताजी ऐसा खालीपन छोड़ गई हैं, जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। 

विज्ञापन
Latajis death: President Kovind and PM expressed grief, Modi said - left such a void that will never be filled
लता मंगेशकर और पीएम मोदी की अविस्मरणीय मुलाकात - फोटो : social media

विस्तार

कंठ कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर देश में शोक की लहर छा गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। पीएम ने अपने संदेश में कहा कि लताजी ऐसा खालीपन छोड़ गई हैं, जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। 

विज्ञापन


तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। केंद्रीय मंत्री गडकरी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। 92 वर्षीय स्वर साम्राज्ञी ने रविवार 6 फरवरी की सुबह अंतिम सांस ली। बीते करीब 29 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। वसंत पंचमी के दिन उनकी हालत अत्यंत नाजुक हो गई थी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 
विज्ञापन


लता जी का निधन हृदय विदारक: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, 'लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है। जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भावी पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति की दिग्गज के रूप में याद रखेंगी: मोदी
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूं। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वे हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी।'

पीएम ने कहा, 'लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं। मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी। लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है। उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की।'

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जताया शोक
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दुख जताते हुए कहा कि लता मंगेशकर के निधन से जो मेरे अलावा अन्य लोगों के मन में जो वेदना व्यक्त हुई है उसको शब्दों में वर्णन करना मुश्किल है। भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहन करने का धैर्य प्रदान करें। मैं अपनी और संघ की ओर से उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

मधुर आवाज मौन होने पर स्तब्ध हूं : सोनिया गांधी 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, 'स्वर कोकिला लता जी की मधुर आवाज आज मौन होने पर स्तब्ध हूं। एक युग का अंत हो गया। दिल छू लेने वाली आवाज, राष्ट्र प्रेम के गीत और लता दीदी का संघर्षमय जीवन सदा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। उनकी अंतिम यात्रा में नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि।'

मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति: अमित शाह

Latajis death: President Kovind and PM expressed grief, Modi said - left such a void that will never be filled
lata mangeshkar and amit shah - फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'सुर व संगीत की पूरक लता दीदी ने अपने सुर से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया। संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।'

कला जगत की अपूरणीय क्षति : नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'हर संगीत प्रेमी के हृदय में निवास करने वाली स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन हृदय विदारक है। यह संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। लता दीदी के परिजनों और विश्वभर में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदना।' 



देश की शान व संगीत जगत की सिरमौर थीं : गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'देश की शान और संगीत जगत की सिरमौर लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थी।'

अपूरणीय क्षति : सीएम योगी

Latajis death: President Kovind and PM expressed grief, Modi said - left such a void that will never be filled
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'स्वर कोकिला, भारत रत्न आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।'

लता जी का अवसान हृदय विदारक : उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, 'भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन मेरे लिए हृदय विदारक है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।'

दशकाें तक भारत की प्रिय आवाज रहीं लता जी - राहुल गांधी

Latajis death: President Kovind and PM expressed grief, Modi said - left such a void that will never be filled
राहुल गांधी। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ' लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त किया। वह कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुनहरी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

पाकिस्तान के मंत्री चौधरी ने जताया शोक
पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने कहा, 'एक किंवदंती नहीं रही, लता मंगेशकर एक मधुर रानी थीं, जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया, वह संगीत की बेजोड़ रानी थीं, उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी।'

उनके जैसा कोई नहीं गा सकता - हेमा मालिनी
सांसद हेमामालिनी ने कहा, 'लता मंगेशकर इतनी बड़ी कलाकार और व्यक्तित्व हैं। मैंने 200 फिल्मों में काम किया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उनके द्वारा गाय गानों पर परफॉर्म किया। उनके जैसा कोई नहीं गा सकता, वह बहुत खास थीं। उनका निधन बहुत दुखद है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed