फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   last date notification of uttar pradesh board examination

25 अगस्त है लास्ट डेट, बोर्ड परीक्षा के लिए करा लें पंजीकरण

Thu, 25 Aug 2016 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Thu, 25 Aug 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
 last date notification of uttar pradesh board examination
डेमो पिक
नौवीं और ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण में देरी करने वाले स्कूलों बोर्ड सख्त हो गया है। 25 अगस्त को रात बारह बजे पंजीकरण का काम ठप हो जाएगा। अभी तक प्रदेश के बड़ी संख्या में स्कूलों में ऑनलाइन पंजीकरण का काम पूरा नहीं हो सका है। यूपी बोर्ड सचिव ने पंजीकरण नहीं कराने वाले विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की ओर से 2018 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले और वर्तमान समय में नौवीं एवं ग्यारहवीं में अध्ययनरत छात्रों के पंजीकरण में स्कूल वाले लापरवाही कर रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण समय से नहीं करने की स्थिति में नौवीं एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पता चला है कि कुछ विद्यालयों ने फर्जीवाड़ा करने के लिए बोगस नाम अपने रजिस्टर में दर्ज कर रखे थे। बोर्ड की सख्ती के कारण विद्यालय वाले फर्जी छात्रों का विवरण ऑनलाइन नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण से विद्यालयों में फार्म भरने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बोर्ड की सचिव शैल यादव का कहना है कि पंजीकरण नहीं करवाने तथा अंतिम समय में किसी तकनीकी बाधाओं के कारण वेबसाइट पर पंजीकरण की कार्यवाही प्रभावित होने की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी विद्यालय की होगी। लापरवाह विद्यालयों के खिलाफ मान्यता वापस लेने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed