{"_id":"58887d0b4f1c1bbd7ecf5b06","slug":"lashkar-may-use-charter-flights-to-attack-delhi-on-r-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर से आतंकी हमला कर सकते हैं लश्कर आतंकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हेलीकॉप्टर से आतंकी हमला कर सकते हैं लश्कर आतंकी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ल
Updated Wed, 25 Jan 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
68वें गणतंत्र दिवस को मनाने की तैयारियां महीनों से चल रही है, इसी के साथ सुरक्षा भी चाक चौबंद करने की तैयारियां की गई हैं। लेकिन गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले बुधवार को खुफिया एजेंसियों के हवाले से जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हेलीकॉप्टर के जरिए आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इससे पहले भी आतंकी वारदातों की धमकियां मिलती रही हैं।
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर करीब 50 हजार सिपाहियों को तैनात किया गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 10.35 से 12.15 के बीच कोई भी उड़ान नहीं होगी, न ही कोई दूसरा प्लेन लैंड होगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हवा में उड़ती हुई हर चीज पर एंटी ड्रोन तकनीकि से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा दिल्ली की ऊंची इमारतों पर सुरक्षा जवानों को बंदूकों के साथ तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
सुरक्षा सलाहों के मुताबिक आतंकी फिदायीन आत्मघाती हमले भी कर सकते हैं, इसलिए एंट्री गेटों पर एकदम पुख्ता सुरक्षा जांच करने की बात कही गई है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक आतंकी 9/11 की तर्ज पर किसी हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर से बड़ा हमला करने की फिराक में हैं।