फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lashkar e Taiba Jamaat-ud-Dawah collecting donations for Rohingya Muslims in pakistan

शरणार्थियों की मदद के लिए रोहिंग्या नेताओं ने लश्कर-ए-तैयबा से 'मिलाया हाथ', जुटाया जा रहा चंदा

Mon, 11 Dec 2017 08:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 11 Dec 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
Lashkar e Taiba Jamaat-ud-Dawah collecting donations for Rohingya Muslims in pakistan
रोहिंग्या मुसलमान

म्यांमार के रखाइन प्रांत से पलायन कर इधर-उधर बस रहे रोहिंग्या मुसलमानों के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा फंड जुटाने में लगा है। इसके लिए दुबई में रह रहे रोहिंग्या नेता पाकिस्तान जाकर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन जमात उद दावा के लोगों से मिले भी थे। जमात उद दावा से जुड़ा संगठन 'फला ए इंसानियत' कथित रूप से पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश के साथ-साथ बाकी जगह रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के लिए चंदा एकत्रित कर रहा है।

विज्ञापन


ग्राउंड रिपोर्ट: रोहिंग्या हिंदुओं की हत्या किसने की?
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि दुबई के एक संगठन जिसका नाम 'रोहिंग्या फेडरेशन ऑफ अराकन' है उसकी अध्यक्ष फिरदोस शेख पिछले महीने पाकिस्तान गई थीं। वहां उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों के सपोर्ट में हुए एक सेमिनार में हिस्सा लिया था और जमात उद दावा के कुछ लोगों से मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फला ए इंसानियत की एक-एक युनिट बांग्लादेश और इंडोनेशिया में काम कर रही है। दोनों जगह संगठन का काम राहत सामग्री और दवाएं मुहैया करवाने का है।

भारत लगातार रख रहा नजर 

Lashkar e Taiba Jamaat-ud-Dawah collecting donations for Rohingya Muslims in pakistan
रोहिंग्या हिंदू - फोटो : File Photo
हमारी खुफिया एजेंसियां इस बात पर लगातार नजर रखे हुए हैं, क्योंकि रोहिंग्या मुसलमानों से जुड़े संगठन पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के साथ जम्मू-कश्मीर में भी अपने आपको मजबूत करना चाहते हैं। गृह मंत्रालय अगस्त में ही एडवाइजरी जारी करके कह चुका है कि रोहिंग्या मुसलमान अवैध रूप से भारत में घुस रहे हैं जो कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। 

बीते अगस्त म्यांमार के रखाइन प्रांत में हुई हिंसा के बाद से ही म्यांमार से बड़ी तादाद में रोहिंग्या मुसलमान पलायन कर रहे हैं. अब तक तकरीबन 4 लाख से भी अधिक रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश का रुख कर चुके हैं। ऐसा कहा गया है कि बांग्लादेश के रास्ते वे लोग भारत के कश्मीर तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed