{"_id":"5a86441c4f1c1b5e028b58fe","slug":"lashkar-and-jaish-wants-hizbul-mujahiddin-chief-salahuddin-to-step-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठनों लश्कर और जैश में सिर फुटौव्वल, सलाउद्दीन को हटाने के लिए ISI पर दबाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकी संगठनों लश्कर और जैश में सिर फुटौव्वल, सलाउद्दीन को हटाने के लिए ISI पर दबाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
सलाउद्दीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल मुजाहिद्दीन के मुखिया सैय्यद सलाउद्दीन पर पद छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लश्कर-ए-तैय्बा और जैश-ए-मोहम्मद उसे पद खाली करने के लिए कह रहे हैं। इसे पाकिस्तान में रहकर भारत के खिलाफ आंतकी साजिश रचने वाले संगठनों के बीच बढ़ती प्रतिद्वंदिता के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सलाउद्दीन ने पिछले कई सालों से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से यूनाइटेड जिहाद काउंसिल (यूजेसी) की कमान संभाली हुई है। उसने खुद आतंक के उस संगठन को छोड़ने की इच्छा जताई है जो केवल कश्मीर में संचालित होता है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसारए, हाफिज सईद का संगठन लश्कर-ए-तैयबा और मौलाना मसूद अजहर का संगठन जैश-ए-मोहम्मद, सहाउद्दीन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। आईएसआई के ऊपर सलाउद्दीन को हटाने के लिए दबाव बना रहे हैं। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार लश्कर और जैश ने सलाउद्दीन के कमांडर जैसे कि आमिर खान, इम्तियाज आलम और कुछ अन्य को उसके खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
हिजबुल का यह मुखिया, संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवादी सूची में शामिल है। वह पिछले कई सालों से पाकिस्तानी सेना द्वारा बनाई गई यूजेसी की कमान संभाले हुए है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार हिजबुल के कुछ लोग भी सलाउद्दीन के खिलाफ गुटबाजी कर रहे हैं।