फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   large-scale use of China equipment in telecom networks, TRAI says domestic production should be accelerate

दूरसंचार नेटवर्क में बड़े पैमाने पर चीन के उपकरणों का इस्तेमाल, ट्राई ने कहा- घरेलू उत्पादन तेज करना चाहिए

Sun, 16 Aug 2020 12:41 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 16 Aug 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
large-scale use of China equipment in telecom networks, TRAI says domestic production should be accelerate
ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'आत्मनिर्भर भारत' के आह्वान के बीच दूरसंचार नेटवर्क में बड़े पैमाने पर चीन के उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने चिंता जताई है। ट्राई ने कहा कि भारत को रणनीतिक कारणों से संचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को तेज करना चाहिए।

विज्ञापन


ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा ने पीटीआई से कहा कि ‘‘भारत मोाबाइल हैंडसेट के विनिर्माण का बड़ा केंद्र बन गया है, लेकिन दूरसंचार उपकरणों के मामले में भी ऐसा किए जाने की जरूरत है। यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दूरसंचार नेटवर्क का संवेदनशील और ‘मुख्य स्नायु तंत्र’ है।’’
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि नियामक पहले ही स्थानीय स्तर पर दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण पर विस्तृत सिफारिशें दे चुका है। दुनिया और भारत में सुरक्षा कारणों से नेटवर्क में चीनी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर आवाज उठ रही है। इस दृष्टि से ट्राई के प्रमुख का यह बयान महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत अभी यह आकलन कर रहा है कि क्या हुआवै और जेडटीई को आगामी 5-जी परीक्षण से बाहर रखा जा सकता है। हालांकि, अभी इसपर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। शर्मा ने कहा कि ‘‘यह देश के रणनीतिक हित में होगा कि हम घरेलू स्तर पर दूरसंचार उपकरणों का विनिर्माण तेज करें। ट्राई कुछ समय पहले इसपर अपनी सिफारिशें दे चुका है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या चीन में बने उपकरणों को लेकर चिंता की वजह से दूरसंचार क्षेत्र में घरेलू विनिर्माण पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है, शर्मा ने कहा कि ‘‘निश्चित रूप से। यह रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘हम अपनी सिफारिशें दे चुके हैं। हमने कहा है कि दूरसंचार उपकरणों का घरेलू विनिर्माण देश के रणनीतिक हित में है।’’ ट्राई प्रमुख ने कहा कि हम हैंडसेट का विनिर्माण कर रहे हैं, ऐसे में 'केंद्रीय स्नायु तंत्र’ भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह एक संवेदनशील मुद्दा है। इन उपकरणों का विनिर्माण देश में ही होना चाहिए।


उन्होंने देश में हैंडसेट उत्पादन के लिए उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि 'अब इनका विनिर्माण व्यापक पैमाने पर हो रहा है। हमें इस सफलता का इस्तेमाल घरेलू स्तर पर दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण में भी करना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed