फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Large quantities of heroin seized in two different district of Assam three person arrested

Assam: दो अलग-अलग जिलों से कुल 896 ग्राम हेरोइन बरामद, इसकी कीमत छह करोड़ से ज्यादा; तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2023 11:38 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 13 Oct 2023 11:38 AM IST
सार

जांच के दौरान वाहन से 726 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया, जिसे वाहन के द्वार के पास एक गुप्त कक्ष बनाकर रखा गया था। बरामद की हई हेरोइन की कीमत चार करोड़ से भी अधिक है।

विज्ञापन
Large quantities of heroin seized in two different district of Assam three person arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के दो अलग-अलग जिलों में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत करीबन पांच करोड़ रुपये है। एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने कर्बी अंगलोंग के खाकराजंग इलाके में जांच अभियान चलाया, जहां उन्होंने नागालैंड के दिमापुर से आ रही एक वाहन को रोका। 
विज्ञापन


जांच के दौरान वाहन से 726 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया, जिसे वाहन के द्वार के पास एक गुप्त कक्ष बनाकर छिपाया गया था। बरामद की गई हेरोइन की कीमत चार करोड़ से भी अधिक है। इस मामले में पुलिस ने दो कार सवार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में असम की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम एक ड्रग तस्कर पर गोलियां चलाई। दरअसल, तस्कर पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाई। बाद में कामरुप जिले के जालुकबारी पुलिस स्टेशन इलाके के पास आरोपी को पकड़ लिया गया। 

जांच के दौरान पुलिस को तस्कर के पास से 12 साबुन का डिब्बा मिला, जिसमें 170 ग्राम हेरोइन छिपाया गया था। जब्त की गई हेरोइन की कीमत करीबन एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed