{"_id":"5b9cc8a5867a557f6a2a36ca","slug":"landslide-in-sikkim-due-to-continuous-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते सिक्किम में दोबारा हुआ भूस्खलन, सड़कें प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बारिश के चलते सिक्किम में दोबारा हुआ भूस्खलन, सड़कें प्रभावित
गंगटोक, भाषा
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी सिक्किम में रविवार से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण शुक्रवार को यहां बड़े पैमाने पर भूस्खलन आए हैं। जिला अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। ताजा भूस्खलन की खबर द्जोंगू में पास्सिंगदोंग गांव से मिली है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि जिन निवासियों के मकान खतरनाक स्थिति में हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। उत्तरी सिक्किम के विभिन्न इलाकों में रविवार से नियमित अंतराल में भूस्खलन आ रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर जिले में द्जोंगू, मंगन, लाचेन और मंगशिला में रविवार से हुए भूस्खलन से 50 मकानों, स्कूल की इमारतों और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की खबर मिली है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सड़क संपर्क टूट जाने के कारण देश के बाकी हिस्सों से जिले अलग थलग पड़ गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगन और चोंगथांग के बीच कई भूस्खलन के कारण सड़कें प्रभावित हुई हैं और वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग खोलने में करीब एक महीना लग सकता है।
जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए आपदा हेल्पलाइन बनाई है। प्रदेश के वन मंत्री और स्थानीय विधायक टी डब्ल्यू लेपचा और सिक्किम विधानसभा के उपाध्यक्ष सोनम ज्ञात्सो लेपचा ने अधिकारियों के साथ शनिवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
टीम ने राफोंग खोला का भी दौरा किया जहां वन विभाग द्वारा अस्थायी पुल बनाया गया है। राफोंग खोला में अभी भी भूस्खलन हो रहा है, जहां लोगों को आवाजाही में खासी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। टीम ने लांथेय खोला का दौरा किया जहां भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।