{"_id":"5b6c09774f1c1b9f3e8b5efc","slug":"landing-of-aircraft-at-cochin-international-airport-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरियार नदी के जलस्तर को देखते हुए कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का उतरना बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पेरियार नदी के जलस्तर को देखते हुए कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का उतरना बंद
भाषा, कोच्ची
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) ने पेरियार नदी में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए हवाईअड्डा क्षेत्र के जलमग्न होने की आशंका के तहत यहां विमानों का उतरना रोक दिया है। सीआईएएल के प्रवक्ता ने कहा, “ ऐहतियाती कदम उठाते हुए हम दोपहर एक बजकर 10 मिनट के बाद विमानों का यहां उतरना बंद कर रहे हैं।”
इससे पहले हवाई अड्डे के निकट स्थित एक नहर का जलस्तर बढ़ने के बाद एर्नाकुलम जिला प्रशासन ने हवाई अड्डे की स्थिति की समीक्षा की। यह फैसला तब लिया गया है जब इदामलयार बांध के चार दरवाजों को अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के लिए आज सुबह खोल दिया गया। जांच-परख करने के लिए इडुक्की बांध का भी एक दरवाजा आंशिक तौर पर खोला गया है।
बांध के दरवाजों को खोलने की वजह से पेरियार नदी का जल स्तर बढ़ गया। पिछले कई दिनों से केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो रही है जिससे राज्य के जलाशयों में अधिक मात्रा में पानी जमा हो रहा है।