फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Land Fraud : 64-year-old man booked for cheating two developers, CIDCO of Rs 60 crore

Land Fraud : जमीन के मामले में 60 करोड़ की ठगी, 64 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मुंबई पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sat, 16 Sep 2023 03:38 PM IST
स्वप्निल शशांक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Sep 2023 03:38 PM IST
सार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन को अपना बताकर 60 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी दो डेवलपर्स और सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन(सिडको) के साथ की गई। मामले में नवी मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Land Fraud : 64-year-old man booked for cheating two developers, CIDCO of Rs 60 crore
नवी मुंबई पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई पुलिस ने जमीन के मामले में 60 करोड़ की ठगी पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जमीन के लिए दो डेवलपर्स और राज्य निकाय सिडको से लगभग 60 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


क्या है मामला ?
नवी मुंबई पुलिस के मुताबिक, खारघर के बेलपाड़ा निवासी आरोपी शिरीष घरत के पास अपने इलाके में 2,500 वर्ग मीटर जमीन थी। जिसको बेचने के लिए साल 2022 में दो डेवलपर्स के साथ उसने सात करोड़ रुपये में जमीन बेचने का सौदा किया। जिसके तहत उसने 1.98 करोड़ लेने के बाद जमीन को उनके नाम ट्रांसफर कर दिया था।
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेज बनाकर बताई अपनी जमीन
पुलिस के मुताबिक आरोपी घरात ने जमीन को अपना बताने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया। जिसके बाद आरोपी ने सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन(सिडको) को वही फर्जी दस्तावेज सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन के बाद मामले का खुलासा
अधिकारी के मुताबिक सत्यापन के दौरान कथित धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ। सीबीडी बेलापुर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी घराट के खिलाफ डेवलपर्स और सिडको के साथ 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि आरोपी घराट के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा द्वारा भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed