फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lancet medical journal report on pollution deadlier than wars disasters hunger india tops

युद्ध, आपदा और भुखमरी से भी घातक हुआ प्रदूषण, भारत में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

Fri, 20 Oct 2017 03:59 PM IST
टीम डिजिटल, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Oct 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
Lancet medical journal report on pollution deadlier than wars disasters hunger india tops
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिवाली के बाद देश में बढ़े प्रदूषण के स्तर के बीच एक चौंकाने और चिंता में डालने वाली रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पर्यावरण में फैला प्रदूषण जो कि हवा से लेकर पानी तक में घुल चुका है उसने 2015 में 9 मिलियन लोगों की जान ले ली है। इससे मरने वाले सबसे ज्यादा भारत के हैं यहां 2.5 मिलियन लोग प्रदूषण की भेंट चढ़े वहीं दूसरे नंबर पर चीन है जहां 1.8 मिलियन लोगों ने इसकी चपेट में आकर जान गंवाई।

विज्ञापन


लानसेट मेडिकल जर्नल की इस रिपोर्ट के मुताबिक, साल भर में युद्ध, धूम्रपान, भुखमरी, प्राकृतिक आपदा, एड्स, टीबी या मलेरिया ने मिलकर जितने लोगों की जान ली हैं उससे ज्यादा जान पर्यावरण में फैले प्रदूषण की वजह से गई हैं।
विज्ञापन


पिछले 3 सालों में दिल्ली ने देखी सबसे साफ दिवाली, लेकिन प्रदूषण अब भी खतरनाक स्तर पर
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो 6.5 मिलियन मौतें प्रदूषित हवा और कहीं आग लगने की वजह से हुईं वहीं 1.8 मिलियन की जान प्रदूषित पानी पीने की वजह से गईं। भारत और चीन के साथ-साथ बांग्लादेश, पाकिस्तान, नोर्थ कोरिया, साउथ सुडान में भी बुरा हाल है।

अब वर्ल्ड बैंक ने तय किया है कि प्रदूषण को घटाना सबकी जिम्मेदारी है और इसके लिए यूएन दिसंबर में पहली बार प्रदूषण के मुद्दे पर कॉन्फ्रेंस भी करेगा। वर्ल्ड बैंक के पर्यावरण संबंधी मामलों के प्रमुख जानकार ने कहा है कि प्रदूषण और गरीबी में रिश्ता साफ तौर पर देखा जा सकता है और अगर प्रदूषण को कम किया गया तो बाकी कई समस्याएं भी खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed