{"_id":"5d36d2248ebc3e6cf60c7ef9","slug":"lalu-yadav-suresh-rana-and-rajiv-pratap-rudy-names-removed-from-central-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार का फैसला, लालू यादव, सुरेश राणा और राजीव प्रताप रूडी की घटाई सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार का फैसला, लालू यादव, सुरेश राणा और राजीव प्रताप रूडी की घटाई सुरक्षा
Tue, 23 Jul 2019 02:53 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
सुरेश राणा-लालू प्रसाद यादव-राजीव प्रताप रूडी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
गृह मंत्रालय ने देश के कई बड़े नेताई को दी जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है और कुछ नेताओं को मिले सीआरपीएफ सुरक्षा कवर को हटा दिया है। इसके तहत राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बसपा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा, उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता संगीत सोम, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी की सुरक्षा घटाई गई है।
विज्ञापन
लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान के सीआरपीएफ कवर को हटाते हुए उनकी सुरक्षा वाई श्रेणी की कर दी गई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा और पूर्व सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा में भी कमी की है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अब केंद्र सुरक्षा मुहैया नहीं कराएगा।
विज्ञापन
Security cover provided to the following people has been revised by Ministry of Home Affairs: Lalu Prasad Yadav, UP Minister Suresh Rana, BJP MP RP Rudy have been removed from Central list (CRPF protectees). LJP MP Chirag Paswan's CRPF cover withdrawn&security downgraded to 'Y.' pic.twitter.com/JfX5DZ7u5O
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 23, 2019
